×

इस एक्टर के घर आईं खुशियां, बना पिता, ऐसे दी फैंस को गुडन्यूज

आफताब और पत्नी निन एक अगस्त को मम्मी-पापा बन गए हैं। उनके घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। ये आफताब शिवदसानी और निन दुसांज की पहली संतान है।

Shreya
Published on: 2 Aug 2020 6:36 AM GMT
इस एक्टर के घर आईं खुशियां, बना पिता, ऐसे दी फैंस को गुडन्यूज
X
Aftab Shivdasani and Nin Dusanj became parents

मुंबई: बॉलीवुड के फेमस एक्टर आफताब शिवदसानी और पत्नी निन दुसांज के घर खुशियों ने दस्तक दी है। आफताब और पत्नी निन एक अगस्त को मम्मी-पापा बन गए हैं। उनके घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। ये आफताब शिवदसानी और निन दुसांज की पहली संतान है। इस गुडन्यूज को आफताब ने अपने फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने अपनी बेटी की पहली तस्वीर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस में ओल्ड v/s यूथ: मनमोहन के समर्थन में आए कई मंत्री, राहुल को इनका साथ

Aftab Shivdasani and Nin Dusanj

बेटी और पत्नी संग शेयर की फोटो

आफताब शिवदसानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी पत्नी और बेटी के साथ एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में आफताब और उनकी पत्नी निन ने अपने हाथों से हार्ट बनाया है और उसके अंदर उनकी बेटी के पैर दिखाए हैं। आफताब द्वारा शेयर की गई इस क्यूट सी फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें: चतुर व झगड़ालू होती हैं रविवार को जन्मी लड़कियां, जानें बाकी दिनों का स्वभाव

आफताब ने लिखा ये प्यारा सा कैप्शन

आफताब शिवदसानी ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ इस गुडन्यूज को शेयर करते हुए जितनी क्यूट फोटो शेयर की है, उतना ही प्यार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है कि 'स्वर्ग का एक टुकड़ा धरती पर भेजा गया है। भगवान के आशीर्वाद के साथ निन दुसांज और मैं अपनी बेटी की जन्म की खबर देते हुए बहुत एक्साइटेड हैं। हम गौरवांवित माता-पिता और तीन लोगों का पूरा परिवार हैं।

यह भी पढ़ें: RBI का बड़ा ऐलान: ग्राहकों को फायदा ही फायदा, होगा ये अहम फैसला

बधाइयों का शुरू हुआ सिलसिला

वहीं आफताब द्वारा इस गुडन्यूज के शेयर किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर आफताब और निन को बधाइंया मिलने का सिलसिला शुरू हो चुका है। उन्हें उनके सेलेब्स दोस्त और फैंस द्वारा बधाइयां मिल रही है। सभी उन्हें मैसेज करके विश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Rakshabandhan 2020: भाइयों के लिए गजब ऑफर, गिफ्ट करें बहनों को ये तोहफा

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक क

Shreya

Shreya

Next Story