×

अभिनव बिंद्रा की बायोपिक बंद होने की खबर से अनिल कपूर नाराज, बताया पूरा सच

वैसे तो अनिल कपूर को लोग हर वक़्त हंसते और मुस्कुराते हुए ही देखते हैं। लेकिन हाल ही में अनिल कपूर के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके चलते एक्टर काफी गुस्से में आ गए।

Monika
Published on: 7 Feb 2021 3:15 AM GMT
अभिनव बिंद्रा की बायोपिक बंद होने की खबर से अनिल कपूर नाराज, बताया पूरा सच
X
अभिनव बिंद्रा की बायोपिक बंद होने की खबर पर भड़के अनिल कपूर

मुंबई: वैसे तो अनिल कपूर को लोग हर वक़्त हंसते और मुस्कुराते हुए ही देखते हैं। फिर चाहे वो सोशल मीडिया हो या फिर कोई इवेंट उनके अपने बिंदास लुक में ही देखा गया। लेकिन हाल ही में अनिल कपूर के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके चलते एक्टर काफी गुस्से में आ गए। खबरों की माने तो ये पूरा मामला उनकी आने वाली फिल्म से सम्बंधित है।

अनिल कपूर की बायोपिक

दरअसल , एक रिपोर्ट ने ये दावा किया था कि ओलंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा की बायोपिक ठंडे बसते में चली गई है। जिसके बाद ये न्यूज़ सोशल मीडिया पर आग की तरह फ़ैल गई । लेकिन अब अनिल कपूर ने इन अभिनव बिंद्रा की बायोपिक बंद होने की खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ये भी पढ़ें : Bigg Boss-14 वीकेंड का वार: बरसेंगे सलमान, इस कंटेस्टेंट को करेंगे घर से बाहर

खबर को बताया अफवाह

सोशल मीडिया पर अनिल कपूर ने ट्वीट किया है , जिसमें उन्होंने अपने आने वाली फिल्म अभिनव बिंद्रा की बायोपिक बंद होने की गलत जानकारी देने वालों को अपना सोर्स चेक करने की बात कही है। अनिल कपोर ने लिखा- ये सच नहीं है। पहले अपना सोर्स चेक करो।

अनिल कपूर

बेटे के साथ काम करेंगे अनिल कपूर

एक वेबसाइट ने दावा किया था कि अनिल कपूर की फिल्म अभिनव बिंद्रा की बायोपिक ठंडे बस्ते में चली गई है और अब अनिल कपूर और उनके बेटे हर्षवर्धन ने फिल्म थार पर फोकस करना शुरू कर दिया है। जिसका निर्देशन राज चौधरी कर रहे हैं। जिसके बाद अनिल कपूर ने इसपर प्रतिक्रिया दी है। खबरों की माने तो इस फिल्म में अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर अभिनव बिंद्रा का किरदार निभाने वाले है।

ये भी पढ़ें : देओल परिवार की बढ़ी मुश्किलें, पंजाब और हरियाणा में नहीं कर पाएंगे शूटिंग

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story