×

ऐसे रातों रात Jackie Shroff बने थे सुपरस्टार, ये सभी फ़िल्में रही पर्दे पर हिट

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ यानि दादा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। जैकी श्रॉफ का जन्म मुंबई में हुआ था।

Monika
Published on: 1 Feb 2021 7:25 AM GMT
ऐसे रातों रात Jackie Shroff बने थे सुपरस्टार, ये सभी फ़िल्में रही पर्दे पर हिट
X
हीरो ने रातों रात जैकी श्रॉफ को बनाया सुपरस्टार, ये सभी फ़िल्में रही पर्दे पर हिट

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ यानि दादा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। जैकी श्रॉफ का जन्म मुंबई में हुआ था। लेकिन उनके माता पिता दोनों अलग अलग सहरों में रहते थे। उनके पिता गुजरात में थे जबकि मां कजाकिस्तान में। बचपन से ही जैकी ने बड़ी मुश्किलों का सामना किया।

करियर की शुरुआत मॉडलिंग से

आज भले वह बॉलीवुड का नामी चेहरा हो लेकिन उन्होंने वो दौर भी देखा है जब उनके पास खाने को खाना नहीं हुआ करता था। वह आर्थिक तंगी में रहते थे। उस दौरान उन्होंने यह कभी नहीं सोचा होगा कि आगे चल कर वह एक बड़े अभिनेता बन जायेंगे।

जैकी श्रॉफ ने अपनी करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। जो उन्हें बिना किसी ऑडिशन के मिली थी। वह कभी अभिनेता बने ऐसा उन्होंने कभी सोचा ही नहीं था। खबरों की माने तो वह होटल में शेफ बनना चाहते थे। लेकिन उनके पास होटल मैनजमेंट की कोई डिग्री ना होने के कारण उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ा।

एयर इंडिया में काम करना चाहते थे

जब उन्हें यह सपना चूर होता दिखा तो उन्हें एयर इंडिया में फ्लाइट अस्सिस्टेंट बनने की सोची, हालांकि कम पढ़े लिखें होने के चलते यहाँ भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी। लगातार मिल रहे रिजेक्शन से वह परेशान हो गए थे। एक दिन वह ऐसे ही बस स्टैंड पर खड़े थे। उनके पास एक व्यक्ति आया और उसे पूछा मॉडलिंग करोगे? जैकी ने तुरंत पूछा पैसे मिलेंगे क्या? इस दिन से जैकी की किस्मत बदल गई। उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की जिसके बाद उन्हें फिल्मों में आने का मौका मिला।

ये सभी फ़िल्में सुपरहिट

सुभाष घई की फिल्म हीरो ने जैकी श्रॉफ को रातो रात सुपरस्टार बना दिया। फिल्म पर्दे पर हिट साबित हुई. सुभाष घई की लगभग सभी फिल्मों में जैकी ने काम किया। दोनों के कई हिट फ़िल्में साथ दी।राम लखन, परिंदा, त्रिदेव , कर्मा, सौदागर, खलनायक, रंगीला , किंग अंकल त्रिमूर्ति। जैकी ने 200 से भी ज्यादा मिल्मों में आम किया।

ये भी पढ़ें : कपिल बने दूसरी बार पापाः इस बात पर हुए ट्रोल, सोशल मीडिया पर उठे ये सवाल

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story