×

कपिल बने दूसरी बार पापाः इस बात पर हुए ट्रोल, सोशल मीडिया पर उठे ये सवाल

कॉमेडियन कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ ने अपनी पहली संतान अनायरा को 2019 में जन्म दिया था। 2021 की शुरुआत में दूसरी संतान होने पर कई लोग कमेंट कर रहे हैं कि इतनी क्या जल्दी थी, कई तो कह रहे एक बेबी के बाद थोड़ा गैप होना चाहिए।

Shraddha Khare
Published on: 1 Feb 2021 6:13 AM GMT
कपिल बने दूसरी बार पापाः इस बात पर हुए ट्रोल, सोशल मीडिया पर उठे ये सवाल
X
कपिल बने दूसरी बार पापाः इस बात पर हुए ट्रोल, सोशल मीडिया पर उठे ये सवाल photos (social media)

मुंबई : लोगों को हंसाने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil sharma) के घर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आज उनके घर उनकी दूसरी संतान ने जन्म लिया है। कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ ने आज सुबह बेटे को जन्म दिया है। यह खुशखबरी कपिल ने सोशल मीडिया (social media) के जरिए साझा की है। इसके साथ उन्होंने बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ है। अपने फैन्स को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद भी कहा। वहीं कुछ लोग इस बात को सुनकर कपिल शर्मा को कमेंट भी कर रहे हैं।

कपिल शर्मा के घर बेबी बॉय ने लिया जन्म

कॉमेडियन कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ ने अपनी पहली संतान अनायरा को 2019 में जन्म दिया था। 2021 की शुरुआत में दूसरी संतान होने पर कई लोग कमेंट कर रहे हैं कि इतनी क्या जल्दी थी, कई तो कह रहे एक बेबी के बाद थोड़ा गैप होना चाहिए। कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी से ट्रोल भी हो रहे हैं। कई फैन्स इनको ढ़ेरों बधाई भी दे रहे हैं।

2019 में अपनी पहली संतान अनायरा को दिया था जन्म

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने गिन्नी चतरथ से 2018 में शादी की थी। इसके बाद इन्होंने अपनी पहली संतान अनायरा शर्मा को 2019 में जन्म दिया था और आज उन्होंने अपनी दूसरी संतान बेबी बॉय को जन्म दिया है। यह खबर कपिल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपने फैन्स से इस खुशखबरी को साझा किया है। कई फैन्स की बधाइयां आ रही है।



ये भी पढ़ें…सोनू सूद पहुंचे SC: अवैध निर्माण केस में बड़ा कदम, हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

कॉमेडियन कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के यहां आज बेटे ने जन्म लिया है। सोशल मीडिया पर कपिल को इस खुशखबरी पर बधाई देने वालों की कमी नहीं वहीं इस खुशखबरी के बाद काफी ट्रोल भी किए जा रहे हैं। कई यूजर्स ने अपनी -अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस खबर को सुन कर लोग हैरान भी हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें : सलमान खान से हुए सवाल, कुछ ऐसा रहा Bigg Boss-14 वीकेंड का वार

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha Khare

Shraddha Khare

Next Story