×

सुशांत को दुनियाभर से आ रहे बर्थडे विश, चांद पर जमीन खरीदने वाले पहले एक्टर

बॉलीवुड से लेकर आम जनता तक आज यानी 21 जनवरी का दिन बेहद ख़ास दिन है। आज ही के दिन लोकप्रिय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का जन्म हुआ था।

Monika
Published on: 21 Jan 2021 6:05 AM GMT
सुशांत को दुनियाभर से आ रहे बर्थडे विश, चांद पर जमीन खरीदने वाले पहले एक्टर
X
दुनिया भर से सुशांत को आ रहे बर्थडे विश, चांद पर जमीन खरीदने वाले पहले एक्टर थे

मुंबई: बॉलीवुड से लेकर आम जनता तक आज यानी 21 जनवरी का दिन बेहद ख़ास दिन है। आज ही के दिन लोकप्रिय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का जन्म हुआ था। आज भले सुशांत हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादें, उनका मुस्कुराता चेहरा, उनकी बेहतरीन फ़िल्में सभी के दिनों में कैद हैं , जिसे कोई नहीं हटा सकता।

अभिनेता के जन्मदिन से एक दिन पहले ही दुनियाभर से सुशांत को जन्मदिन की बधाई सोशल मीडिया पर लोग देने लगे है । ट्विटर पर सुशांत सिंह राजपूर का हैश टैग #One day for SSR birthday’ ट्रेंड करने लगा था। आज अगर सुशांत हम सबके बीच होते तो देख पाते कि उनके चाहने वाले उनसे कितना प्यार करते हैं। ना केवल देश बल्कि विदेशों से भी उन्हें ढेरों प्यार मिल रहा है।

एम.एस.धोनी से बनी पहचान

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूर ने अपना एक्टिंग का सफ़र टीवी सीरियल से शुरू किया था। सीरियल पवित्र रिश्ता से वह बतौर मुख्य कलाकार के रूप में उभरे थे। जिसने कम समय में सभी के दिनों में ख़ास जगह बना ली थी। जिसके बाद उन्होंने फिल्मों में अपना पहला कदम ‘काई पो चे’ (2013) से किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। जिसके बाद उन्होंने सुपरहिट फिल्म एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (2016) की थी, और यही से सुशांत ने सफलता की सीढियां चड़ना शुरू कर दिया था। जिसके बाद केदारनाथ (2018) और छिछोरे (2019) किया।

सुशांत जहां अपने फिल्मों की वजह से चर्चा में आए वही उन्होंने अपनी रियल लाइफ में भी कई ऐसे काम किया जिसे शायद ही कोई स्टार कर पाया हो। अभिनेता के इस जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ ख़ास बातें जिसे उनके फैन्स भी जानना पसंद करेंगे।

सुशांत सिंह राजपूत

अंतरिक्ष से था लगाव

सुशांत को फिल्मों के अलावा अंतरिक्ष से खास लगाव था। वे चांद पर जमीन खरीदने वाले पहले एक्टर थे। सुशांत ने चांद पर प्लॉट खरीदा था। बहुत लोगों को इस बात से आश्चर्य हो सकता है पर ये बात सच है। उन्होंने 2018 में चांद पर जमीन खरीदी थी। बता दें, उनका ये प्लॉट ‘सी ऑफ मसकोवी’में है। सुशांत ने चांद पर यह जमीन इंटरनेशनल लूनर लैंड्स रजिस्ट्री से खरीदी थी।

उन्हें अंतरिक्ष से भी बहुत लगाव था। उनके पास खास किस्म का एडवांस टेलिस्कोप 14LX00 था। इस टेलीस्कोप के ज़रिए वे सैटर्न रिंग्स के साथ-साथ सितारों और अन्य ग्रहों को देखना चाहते थे।

सुशांत सिंह राजपूत

ये भी पढ़ें : सोनू सूद पर फैसलाः BMC ने लगाया ये आरोप, बॉम्‍बे हाईकोर्ट आज करेगी सुनवाई

इंजीनियरिंग छोड़ मुंबई चले गए थे

पटना के रहने वाले सुशांत को बचपन से ही अंतरिक्ष और सितारों से लगाव था। अपनी स्कूलिंग पूरी करने के बाद वह दिल्ली कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग कर रहे थे लेकिन , बीच साल में ही उन्हें एक्टिंग में रूचि दिखने लगी। जिसके बाद वह मुंबई चले गए थे। यहाँ उन्होंने अच्छा एक्टर बनने के लिए जी तोड़ मेहनत करना शुरू किया। जिसके लिए वह गिम, डांस क्लास, लेना शुरू किया।

सुशांत सिंह राजपूत

अपार्टमेंट में मृत मिले थे अभिनेता

बता दें, सुशांत सिंह राजपूत बीते साल 14 जून को अपने मुंबई स्थित अपार्टमेंट में मृत अवस्‍था में पाए गए थे। इस केस की जांच तीन बड़ी एजेंसियां सीबीआई, ईडी और एनसीबी कर रही थीं। सुशांत आखिरी बार डायरेक्‍टर मुकेश छाबड़ा की फिल्‍म 'दिल बेचारा' में नजर आए थे जिसमें उनके ऑपोजिट संजना सांघी ऐक्‍ट्रेस थीं। फिल्‍म ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज की गई थी और इसे काफी अच्‍छा रिस्‍पॉन्‍स मिला था।

ये भी पढ़ें : बिग बॉस की Big फाइट, ऐसे हुई देवोलिना-निक्की की लड़ाई, ‘Me too’ पर हुआ बवाल

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story