×

Tiger Shroff Video: टाइगर ने वीडियो में दिखाया अपना जलवा, क्या कोई दे सकता है इन्हें टक्कर?

Tiger Shroff Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ ने फिटनेस के मामले में महारथ हासिल कर रखी है। जी हां! वह सोशल मीडिया पर अपना एक से ऐसा वीडियो शेयर करते हैं, जिसमें उनका अंदाज फैंस को हैरान कर देता है।

Shivani Tiwari
Published on: 9 May 2023 3:55 PM GMT
Tiger Shroff Video: टाइगर ने वीडियो में दिखाया अपना जलवा, क्या कोई दे सकता है इन्हें टक्कर?
X
Tiger Shroff (Photo- Social Media)
Tiger Shroff Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ ने फिटनेस के मामले में महारथ हासिल कर रखी है। जी हां! वह सोशल मीडिया पर अपना एक से ऐसा वीडियो शेयर करते हैं, जिसमें उनका अंदाज फैंस को हैरान कर देता है। टाइगर फिटनेस के मामले में यकीनन बॉलीवुड के सभी एक्टर्स के सबसे आगे रहते हैं।

टाइगर श्रॉफ ने लेटेस्ट वीडियो में दिखाया अपना जलवा

टाइगर श्रॉफ काफी समय से किसी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आए हैं, ऐसे में फैंस उनके नए प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अभिनेता सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी झलक दिखाते रहते हैं। उन्होंने थोड़ी देर पहले ही सोशल मीडिया प्रोफाइल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपना जबरदस्त जलवा दिखा रहें हैं।

टाइगर श्रॉफ एक्शन और स्टंट करने में बहुत तेज हैं, उनके जैसा स्टंट तो बॉलीवुड के बहुत ही कम अभिनेता कर पाते हैं। टाइगर श्रॉफ द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उनका कुछ हैरान करने वाला अंदाज दिखाई दे रहा है। दरअसल उस वीडियो में टाइगर श्रॉफ एकसाथ कई राउंड फ्लिप्स करते दिख रहें हैं, साथ ही वीडियो में वह हाई किक मारते भी दिखाई दे रहें हैं, एकसाथ उनका इतना रूप देख फैंस की तो हालत ही खराब हो गई है।

फिटनेस फ्रीक हैं टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ की बॉडी इतनी फ्लेक्सिबल है कि फैंस उनकी फिटनेस के मुरीद हो चुके हैं। टाइगर श्रॉफ के सिक्स पैक एब्स और टोंड बॉडी देखते बनती है। अभिनेता अधिकतर ही अपने वर्कआउट के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं, जिससे उनके फैंस इंस्पायर भी होते हैं। टाइगर के इस वीडियो पर भी फैंस के ढेरों कमेंट्स आ चुके हैं, किसी ने उन्हें रियल टाइगर कहा तो कोई उन्हें टुकटुकी लगाए बस देखता रह गया है।

टाइगर श्रॉफ वर्क फ्रंट

टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो उनकी पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। वह फिल्म "गणपत" में नजर आयेंगे, जिसमें कृति सेनन भी हैं। इसके अलावा हाल ही में उनकी आने वाली फिल्म "बड़े मियां छोटे मियां" की रिलीज डेट अनाउंस की गई, जिसमें अक्षय कुमार भी लीड रोल में हैं। ये फिल्म साल 2024 की ईद पर रिलीज होगी।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story