×

आलिया भट्ट का जन्मदिन, करण जौहर के घर पर हुई पार्टी, आधी रात पहुंचे कई स्टार्स

बॉलीवुड की जुगनी गर्ल आलिया भट्ट आज पूरे 28 साल की हो गई हैं। इस बार आलिया ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट ना करने का फैसला लिया था, लेकिन आलिया के दोस्तों ने उनका बर्थडे खास अंदाज में सेलिब्रेट किया।

Monika
Published on: 15 March 2021 4:18 AM GMT
आलिया भट्ट का जन्मदिन, करण जौहर के घर पर हुई पार्टी, आधी रात पहुंचे कई स्टार्स
X
आलिया भट्ट 28th बर्थडे

मुंबई: बॉलीवुड की जुगनी गर्ल आलिया भट्ट आज पूरे 28 साल की हो गईं हैं। आलिया के बर्थडे के ख़ास दिन पर देशभर से उनके फैंस बधाई दे रहे हैं। वही आलिया को गिफ्ट मिलने का सिलसिला तो पहले से ही शुरू था। इस बार आलिया ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट ना करने का फैसला लिया था, लेकिन आलिया के दोस्तों ने उनका बर्थडे खास अंदाज में सेलिब्रेट किया।

पार्टी में पहुंचे बॉलीवुड के कई नामी चेहरे

आलिया के इस बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के कई नामी चेहरे पहुंचे। यह पार्टी करण जौहर के घर पर थी, जो पूरी रात चली थी। बता दें कि आलिया की करण के साथ खास दोस्ती है।

दीपिका पादुकोण

इस पार्टी में दीपिका पादुकोण, अयान मुखर्जी, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा जैसी कई हस्तियों ने शिरकत की।

अर्जुन कपूर और मलाइका

वही करण जौहर के घर पर बॉलीवुड कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक साथ पहुंच । इस पार्टी में उनके ब्वॉयफ्रेंड और एक्टर रणबीर कपूर शामिल नहीं हो पाए क्योंकि वो इन दिनों कोरोना पॉजिटिव हैं।

आलिया भट्ट

पार्टी में डायरेक्टर शशांक खेतान भी पहुंचे। बता दें कि आलिया भट्ट ने डायरेक्टर शशांक खेतान की फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया में काम किया था। वह अच्छे दोस्त भी हैं।

ये भी पढ़ें : कमल हासन पर हमला: चुनाव प्रचार से लौट रहे थे तमिल सुपरस्टार, मची अफरा-तफरी

कम उम्र में रखा बॉलीवुड में कदम

आलिया भात का जन्म 15 मार्च 1993 को मुंबई में हुआ। कम उम्र में ही आलिया ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। आज वो बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बन चुकीं हैं, जिनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करती हैं। सोशल मीडिया पर आलिया के फैन्स उन्हें लगातार बर्थडे विश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : बाॅलीवुड में कोरोना विस्फोटः अब ये एक्टर हुआ संक्रमित, खुद को किया कैद

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story