×

कैसी दिखने लगी ये हिरोइन: एक हादसे में बदल गया पूरा जीवन

बॉलीवुड में 90 के दशक में आई फिल्म 'आशिकी' के गाने आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। हर कोई इस फिल्म का गाना आज भी गाता है।

Roshni Khan
Published on: 6 Feb 2020 10:27 AM GMT
कैसी दिखने लगी ये हिरोइन: एक हादसे में बदल गया पूरा जीवन
X
कैसी दिखने लगी ये हिरोइन: एक हादसे में बदल गया पूरा जीवन

मुंबई: बॉलीवुड में 90 के दशक में आई फिल्म 'आशिकी' के गाने आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। हर कोई इस फिल्म का गाना आज भी गाता है। गाने के साथ-साथ ये फिल्म भी लोगों को पसंद आई थी। इस फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। इस फिल्म के लीड एक्ट्रेस अनु अग्रवाल और राहुल रॉय थे। अनु ने जब इस फिल्म में एक्टिंग की थी तब वो 21 साल की थी।

ये भी पढ़ें:अभी-अभी इजरायल ने यहां किया भयानक हमला, 12 सैनिकों की मौत, मचा हाहाकार

इतने सालों के बाद अब उन्हें सोनी टीवी के फेमस शो कपिल शर्मा में देखा गया था। जिसमें उनके साथ 'आशिकी' के हीरो राहुल रॉय भी नजर आएंगे। सालों बाद उन्हें देख कर पहचानना मुश्किल हो गया है।

फिल्म को रिलीज हुए 30 साल हो गए हैं

अनु की पहली फिल्म 'आशिकी' थी। फिल्म को रिलीज हुए 30 साल हो गए हैं। इस फिल्म में अनु ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता था और रातोंरात मशहूर हो गई थीं। इसके बाद अनु ने बहुत सी फिल्में की लेकिन कोई भी फिल्म उन्हें 'आशिकी' जितनी पहचान नहीं दिला पाई।

अनु की जिंदगी में एक ऐसा टाइम आया था जिसने उन्हें हिलाकर रख दिया। साल 1999 के दौरान अनु एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हुई। हादसे में उनकी याददाश्त पर तो असर डाला ही। साथ ही उस हादसे ने उनसे चलने फिरने की ताकत भी छीन ली। उस हादसे के बाद वह 29 दिन तक कोमा में रहीं।

ये भी पढ़ें:सावधान यूपी वालों: यहां पहुंच गया है खतरनाक वायरस, अलर्ट पर सुरक्षा विभाग

तीन साल के इलाज और कोशिशों के बाद अनु ठीक हुईं। हालत में सुधार आने के बाद अनु ने फैसला लिया और अपनी सारी संपत्ति दान कर दी और योगा टीचर बन गईं। अनु अब बिहार के मुंगेर जिले में अकेली रहती हैं और योगा सिखाती हैं।

अनु ने अगस्त 2015 में 'अनयूजवल: मेमोरी ऑफ ए गर्ल हू केम बैक फ्रॉम डेड' आत्मकथा लॉन्च की थी। इस आत्मकथा में एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी के हर एक चीज का जिक्र किया है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story