×

सलमान की इस एक्ट्रेस का पति हुआ गिरफ्तार, मामला संगीन है  

मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन पहले उन्होंने अंधेरी में छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान 15 लोगों को अरेस्ट किया गया था। जांच में हिमालय दासानी का नाम सामने आया है। मुंबई के अंधेरी पश्च‍िम के इंफिन‍िटी मॉल में पिछले महीने पुल‍िस ने छापेमारी की थी।

SK Gautam
Published on: 3 July 2019 11:28 AM GMT
सलमान की इस एक्ट्रेस का पति हुआ गिरफ्तार, मामला संगीन है  
X
bhagya shri

मुंबई : सलमान खान के साथ 'मैंने प्यार किया' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी को मुंबई पुल‍िस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। हिमालय पर आरोप है कि वो मुंबई के लोखंडवाला इलाके में गैंबलिंग रैकेट चला रहे थे। हिमालय को मुंबई की अंबोली पुल‍िस ने अरेस्ट किया है। पुलिस इस मामले में कई अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

bhagya shri

ये भी देखें : जब सरेआम इंटरनेट पर शर्लिन हुई बेहद बोल्ड, जमकर हुई ट्रोल

मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन पहले उन्होंने अंधेरी में छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान 15 लोगों को अरेस्ट किया गया था। जांच में हिमालय दासानी का नाम सामने आया है। मुंबई के अंधेरी पश्च‍िम के इंफिन‍िटी मॉल में पिछले महीने पुल‍िस ने छापेमारी की थी। इस पूरे मामले पर अभी हिमालय या उनकी फैमिली की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है।

bhagya shri

ये भी देखें : ‘हलाला जायज और एक्टिंग हराम, क्या ऐसे तरक्की करेगा हिंदुस्तान का मुसलमान?’

बता दें हिमालय दासानी बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस भाग्यश्री के पत‍ि हैं। हिमालय दासानी खुद भी बॉलीवुड एक्टर रहे हैं। हिमालय ने बॉलीवुड में पत्नी भाग्यश्री के साथ कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि सभी फिल्में बुरी तरह से फ्लॉप हुईं। अब अभिनेत्री भाग्यश्री और हिमालय दासानी के बेटे अभिमन्यु दासानी भी फिल्मों में कदम रख चुके हैं।

2018 अभिमन्यु की फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता रिलीज हुई थी। फिल्म में अभिमन्यु के काम की काफी तारीफ हुई थी।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story