×

दीपिका का बॉलीवुड से मोह भंग: अब यहां आजमाना चाहती हैं अपनी किस्मत

बॉलीवुड की मस्तानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज सिनेमा जगत की बड़ी हस्तियों में आती हैं। उन्होंने हर तरीके की फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाएं हैं।

Roshni Khan
Published on: 25 Feb 2020 6:38 AM GMT
दीपिका का बॉलीवुड से मोह भंग: अब यहां आजमाना चाहती हैं अपनी किस्मत
X
Deepika padone

मुंबई: बॉलीवुड की मस्तानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज सिनेमा जगत की बड़ी हस्तियों में आती हैं। उन्होंने हर तरीके की फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाएं हैं। दीपिका ने रोमांस से लेकर एक्शन तक, कॉमेडी से लेकर थ्रिलर तक, सभी रोल्स को बड़ी ही बखूबी से निभाया है। अभी कुछ टाइम पहले ही उनकी फिल्म छपाक भी रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन दीपिका की एक्टिंग की तारीफ काफी हुई। उनकी नेचरुल एक्टिंग देख फैंस काफी प्रभावित हो गए थे।

ये भी पढ़ें:चीन को लगा झटका: ट्रंप ने छोड़ा साथ, बना भारत का बड़ा साझेदार, जानिए क्यों?

साउथ इंडस्ट्री में काम करेंगी दीपिका?

वैसे दीपिका सिर्फ बॉलीवुड में एक्टिव नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साउथ इंडस्ट्री से की थी। उन्होंने साल 2006 में फिल्म ऐश्वर्या से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म के बाद ही दीपिका को अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म मिली थी। अब एक बार फिर इतने सालों के बाद दीपिका टॉलीवुड की तरफ रुख करने का सोच कर रही हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू बताया है कि वो साउथ इंडस्ट्री में फिर वापसी कर सकती हैं।

दीपिका कहती हैं, 'भाषा मेरे करियर में कभी भी बाधा नहीं बनी है। मुझे बतौर एक्टर बेहतरीन कंटेंट की तलाश रहती है। मुझे तो साउथ के कई डायरेक्टर अप्रोच कर चुके हैं। वैसे भी जरूरत तो बस सही और अच्छे कंटेंट की ही होती है'।

ये भी पढ़ें:AMU हिंसा: हाईकोर्ट ने पुलिसवालों और पीएसी के जवानों पर कार्रवाई का दिया आदेश

रणवीर संग 83 में आएंगी नजर

उनके इस बयान से लगता है कि उन्हें टॉलीवुड से कोई परहेज नहीं है और वो बॉलीवुड के साथ इस इंडस्ट्री में भी फिल्में करना चाहेंगी। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका कबीर सिंह निर्देशित 83 में नजर आएंगी। वो इस फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट में जरा आएंगी। 83 में रणवीर सिंह कपिल देव के रोल में है। वहीं दीपिका फिल्म में उनकी पत्नी रोमी देव के किरदार में नजर आएंगी। ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमा घरों में रिलीज होने जा रही है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story