×

चीन को लगा झटका: ट्रंप ने छोड़ा साथ, बना भारत का बड़ा साझेदार, जानिए क्यों?

अमेरिका अब चीन को पीछे छोड़कर भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है।  इससे भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते व्यापार संबंधों का पता चलता है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2018-19 में भारत और अमेरिका के बीच 87.95 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ था

suman
Published on: 25 Feb 2020 6:28 AM GMT
चीन को लगा झटका: ट्रंप ने छोड़ा साथ, बना भारत का बड़ा साझेदार, जानिए क्यों?
X

नई दिल्ली अमेरिका अब चीन को पीछे छोड़कर भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है। इससे भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते व्यापार संबंधों का पता चलता है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2018-19 में भारत और अमेरिका के बीच 87.95 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ था। इस दौरान भारत का चीन के साथ द्विपक्षीय व्यापार 87.07 अरब डॉलर रहा। इसी तरह 2019-20 में अप्रैल से दिसंबर के दौरान भारत का अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार 68 अरब डॉलर रहा, जबकि इस दौरान भारत और चीन का द्विपक्षीय व्यापार 64.96 अरब डॉलर रहा।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में भी यह चलन बना रह सकता है क्योंकि भारत और अमेरिका आर्थिक संबंधों को बढ़ाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। एक विशेषज्ञ का मानना है कि यदि दोनों देश मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) कर लेते हैं तो द्विपक्षीय व्यापार एक अलग ही स्तर पर पहुंच जाएगा।

यह पढ़ें...ट्रंप भारत दौरे का आखिरी दिन: डिफेंस, H1B वीज़ा समेत इन मुद्दों पर हो सकती है डील

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, भारतीय निर्यात संगठन महासंघ (FIEO)के महानिदेशक अजय सहाय ने कहा, 'अमेरिका के साथ एफटीए भारत के लिये बेहद फायदेमंद होगा क्योंकि अमेरिका भारतीय माल एवं सेवाओं का सबसे बड़ा बाजार है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ भारत का आयात और निर्यात दोनों बढ़ रहा है, जबकि चीन के साथ आयात-निर्यात दोनों में गिरावट आ रही है।

हालांकि, भारतीय विदेशी व्यापार संस्थान (IIFT) में प्रोफेसर राकेश मोहन जोशी ने कहा कि भारत को अमेरिका के साथ मुक्त व्यापार समझौता करते वक्त सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि अमेरिका मक्का और सोयाबीन जैसे जिंसों का सबसे बड़ा उत्पादक व निर्यातक है।

अमेरिका उन चुनिंदा देशों में से है, जिसके साथ व्यापार संतुलन का झुकाव भारत के पक्ष में है। साल2018-19 में भारत का चीन के साथ जहां 53.56 अरब डॉलर का व्यापार घाटा रहा था, वहीं अमेरिका के साथ भारत 16.85 अरब डॉलर के व्यापार लाभ की स्थिति में था। आंकड़ों के अनुसार, 2013-14 से लेकर 2017-18 तक चीन भारत का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार रहा है। चीन से पहले यह दर्जा संयुक्त अरब अमीरात को हासिल था।

यह पढ़ें...Live: ‘बापू’ को श्रद्धांजलि देकर हैदराबाद हाउस पहुंचे ट्रंप, PM मोदी संग द्विपक्षीय वार्ता

इस बार तो अमेरिका के साथ कोई बड़ी ट्रेड डील नहीं हो भारत और अमेरिका के बीच आगे यदि यदि व्यापार समझौता होता है तो दोनों देशों के बीच व्यापार और बढ़ेग। भारत अमेरिका में स्टील, स्टील उत्पाद और एल्युमिनियम उत्पादों का निर्यात करीब 22.7 अरब डॉलर का हुआ था।

suman

suman

Next Story