×

बोल्ड दिशा पाटनी ने शेयर की ऐसी फोटो, मोनोकनी पहने आईं नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की खूबसूरती और उनकी फिटनेस के लाखों फैन्स हैं। वो अक्सर अपनी फिटनेस से लोगों को इंस्पायर करती हैं। इसके अलावा उनका फैशन सेंस भी काफी चर्चा में बना रहता है।

Shreya
Published on: 22 May 2020 12:10 PM GMT
बोल्ड दिशा पाटनी ने शेयर की ऐसी फोटो, मोनोकनी पहने आईं नजर
X

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की खूबसूरती और उनकी फिटनेस के लाखों फैन्स हैं। वो अक्सर अपनी फिटनेस से लोगों को इंस्पायर करती हैं। इसके अलावा उनका फैशन सेंस भी काफी चर्चा में बना रहता है। दिशा सिंपल हो या ग्लैमरस लुक सभी को बेहद सलीके से कैरी करती हैं। लॉकडाउन के दौरान दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।

मोनोकनी में दिशा पाटनी ने शेयर की फोटो

उन्होंने शुक्रवार को अपने फैन्स के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस पिक में वो संमदर किनारे बैठी हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में दिशा पाटनी ने फ्लॉवर प्रिंट की मोनोकनी पहने हुई हैं, जिसमें वो काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा है और शेड्स लगाए वो कमाल की नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: भारत-अमेरिका अलर्ट: चीन बना रहा ये खतरनाक प्लान, नहीं आ रहा बाज

लोगों को पसंद आ रहा दिशा का बोल्ड लुक

एक्ट्रेस ने फोटो में कैंडिड पोज दिया है। दिशा का ये लुक और पोज दोनों ही फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस फोटो को शेयर किए कुछ ही घंटे हुए हैं और इतने ही देर में इस पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं। इस तस्वीर को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं दिशा पाटनी

बता दें कि इस दौरान दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपने फैन्स के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। दिशा पाटनी अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं।

यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा बयान, लॉकडाउन न होता तो 78000 की जाती जान

आखिरी बार फिल्म 'मलंग' में आई थीं नजर

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार फिल्म मलंग में देखा गया था। मोहित सूरी की इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। ये एक थ्रिलर मूवी थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतना कमाल नहीं दिखा पाई।

सलमान के साथ फिल्म 'राधे' में आएंगी नजर

वहीं अब वो सलमान खान के साथ फिल्म राधे में नजर आएंगी। इस फिल्म को बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं। फैन्स सलमान खान और दिशा पाटनी की जोड़ी को एक बार फिर साथ देखने के लिए बेकरार हैं। इससे पहले दोनों को स्लो मोशन गाने में साथ देखा गया था।

यह भी पढ़ें: कैसे होंगे हाथ साफ: 5 करोड़ लोगों के पास नहीं है साबुन, साफ पानी से भी हैं दूर

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story