×

शिल्पा शेट्टी के साथ हुई थी ये बड़ी घटना, अब एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को परफेक्ट और टोन्ड बॉडी की वजह से यमी मॉम भी कहा जाता है। वह हमेशा ही फिटनेस गोल्स देती रही हैं। ऐसे में कोई यह भी...

Ashiki
Published on: 12 May 2020 5:30 AM GMT
शिल्पा शेट्टी के साथ हुई थी ये बड़ी घटना, अब एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा
X

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को परफेक्ट और टोन्ड बॉडी की वजह से यमी मॉम भी कहा जाता है। वह हमेशा ही फिटनेस गोल्स देती रही हैं। ऐसे में कोई यह भी नहीं सोच पाएगा कि कभी शिल्पा शेट्टी भी बॉडीशेमिंग का शिकार हुई होंगी। दरअसल, उन्हें भी बॉडीशेमिंग का शिकार होना पड़ा था और उन्होंने इसका खुलासा खुद ही किया।

ये भी पढ़ें: लॉकडाउन बढ़ाने पर एकमत नहीं राज्यों के मुख्यमंत्री, तर्क सुनकर पीएम मोदी परेशान

पार्टी में लोगों ने किया था कमेंट

एक रिपोर्ट की मानें तो जब उन्होंने बेटे वियान को जन्म दिया था तब उन्हें इस चीज का सामना करना पड़ा था। प्रेग्नेंसी के दौरान उनका बहुत वजन बढ़ गया था। बच्चा पैदा होने के बाद तो वजन में और बढ़ोतरी हुई। रिपोर्ट के अनुसार, डिलीवरी के करीब 3-4 महीने के बाद शिल्पा पति राज कुंद्रा संग एक डिनर पार्टी में गई थीं। तब वहां कुछ महिलाओं ने उनके बढ़े वजन पर कमेंट किया था।

ये भी पढ़ें: डॉक्टरों का बुरा हाल: मजबूरन PM मोदी को लिखा पत्र, सामने आया ये सच

आखिर लोग कौन होते हैं कमेंट करने वाले

शिल्पा ने इस बात का जिक्र किया कि उस दौरान मेरा वजन 30 किलो से ज्यादा बढ़ गया था और वियान के पैदा होने के बाद 3-4 किलो और बढ़ा लिया था। पार्टी में मैंने सुना कि महिलाओं फुसफुसाते हुए कहा था- हे भगवान, क्या ये शिल्पा शेट्टी है? अभी तक उसका वेट है। मुझे तकलीफ हुई कि ये लोग कौन होते हैं ऐसा कहने वाले? ये काफी इनसेंसिटिव था। शिल्पा ने ये भी बताया कि दूसरे बच्चे के समय उनकी प्रेग्नेंसी में कॉम्पलिकेशन थीं। उसी वजह से कई बार मिसकैरेज हुए। तब उन्होंने सरोगेसी के जरिए मां बनने का फैसला लिया था।

ये भी पढ़ें: यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू, ऑरेंज जोन में शिक्षक ऐसे कर रहे काम

Ashiki

Ashiki

Next Story