×

शादी से पहले माँ बनी ये एक्ट्रेस, एक नाम सुन दंग रह जाएंगे आप

किसी ने सही कहा है प्यार में इंसान जाति, रंग, रूप नहीं देखता। प्यार जिसको होता है बस हो ही जाता है। हां ऐसा भी है कि अगर आप किसी से प्यार करते हो तो उससे शादी ही करो।

Roshni Khan
Published on: 7 Jun 2020 8:49 AM GMT
शादी से पहले माँ बनी ये एक्ट्रेस, एक नाम सुन दंग रह जाएंगे आप
X
शादी से पहले माँ बनी ये एक्ट्रेस, एक नाम सुन दंग रह जाएंगे आप

मुंबई: किसी ने सही कहा है प्यार में इंसान जाति, रंग, रूप नहीं देखता। प्यार जिसको होता है बस हो ही जाता है। हां ऐसा भी है कि अगर आप किसी से प्यार करते हो तो उससे शादी ही करो। प्यार के लिए शादी की ज़रुरत नहीं होती है। ऐसे ही कुछ स्टार्स हैं जिन्होंने प्यार किया और साथ रहे। यही नहीं उनकी प्यार की निशानी भी दुनिया में आ गई। तो आज हम आपको कुछ ऐसे ही बॉलीवुड और हॉलीवुड सेलिब्रिटी के बारें में बतातें हैं , जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हुईं और अपने बच्चे को जन्म दिया।

जिनका मानना है कि किसी भी रिलेशन में प्यार जरूरी होता है। शादी तो बस एक बंधन है। ये एक्ट्रेस शादी से पहले प्रेग्नेंट थीं और इस बात को उन्होंने किसी से छुपाया नहीं। ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस ने किया और उन्होंने शादी से पहले बच्चे को जन्म दिया। तो आज हम आपको उन एक्ट्रेस के बारें में बताते हैं।

ये भी पढ़े:अर्चना तिवारी OBC: जमकर मच रहा बवाल, 69000 शिक्षक भर्ती की हैं टॉपर

एमी जैक्सन

बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में नजर आने वाली एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने भी शादी से पहले अपने बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा सोशल मीडिया पर किया था। एमी अपने ब्वॉयफ्रेंड जॉर्ज के साथ लिव इन में रह रही हैं। वहीं ऐसा बताया जा रहा है की दोनों इस साल शादी कर सकते हैं।

ब्रूना अब्दुल्लाह

एक्ट्रेस ब्रूना अब्दुल्लाह बॉलीवुड में बहुत सी फिल्मों में काम किया है। ब्रूना भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कई सारी तस्वीरें शेयर की थीं। ब्रूना ने साल 2019 में अपने ब्वॉयफ्रेंड एलन से सगाई की थी।

कल्कि कोचलिन

अनुराग बासु की एक्स वाइफ एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन अभी कुछ समय पहले मां बनी हैं। कल्कि ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। उनके ब्वॉयफ्रेंड का नाम गाय हर्षबर्ग है। दोनों ने अपनी बेटी का नाम Sappho रखा है। ये कल्कि का दूसरा रिलेशनशिप है।

नताशा स्टेनकोविक

भारतीय क्रिकेट के मसहूर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक भी बहुत जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी। हार्दिक ने अपनी और नताशा की फोटोज तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा था, "नताशा और मेरा सफर बेहद ही अच्छा रहा है और अब यह आगे बहुत अच्छा होने वाला है।" दोनों ने इसी साल सगाई की थी। फ़िलहाल अभी उनकी शादी नहीं हुई है।

ये भी पढ़े:दिल्ली बॉर्डर पर बड़ा फैसला: इस दिन हटाया जाएगा सील, लोगों को मिलेगी राहत

गैब्रिएला

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गयी और उन्होंने पिछले साल 18 जुलाई को बेटे को जन्म दिया था। अर्जुन और गैब्रिएला के बेटे का नाम अरिक रामपाल है। दोनों अपने बेटे के साथ अक्सर फोटोज शेयर करते रहते हैं। आपको बता दें, अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला की अभी शादी नहीं हुई है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story