×

लिख के ले लो! नहीं देखा होगा बॉलीवुड स्ट्रास की इन मम्मियों को, कैमरे से रहती हैं दूर

बॉलीवुड सुपरस्टार्स के बारे में तो सब जानते हैं लेकिन क्या आप उनकी रियल लाइफ मम्मियों के बारे में जानते। अगर नहीं जानते तो हम आपको बतातें है उनकी मम्मियों के बारे में जो शायद ही कभी अपने सुपरस्टार बेटों के साथ बॉलीवुड पार्टी या किसी इवेंट में नज़र आई होंगी।

Roshni Khan
Published on: 23 Aug 2019 12:42 PM GMT
लिख के ले लो! नहीं देखा होगा बॉलीवुड स्ट्रास की इन मम्मियों को, कैमरे से रहती हैं दूर
X

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार्स के बारे में तो सब जानते हैं लेकिन क्या आप उनकी रियल लाइफ मम्मियों के बारे में जानते। अगर नहीं जानते तो हम आपको बतातें है उनकी मम्मियों के बारे में जो शायद ही कभी अपने सुपरस्टार बेटों के साथ बॉलीवुड पार्टी या किसी इवेंट में नज़र आई होंगी। हम आपको बतातें हैं कुछ ऐसे 5 एक्टर्स के बारे में-

ये भी देखें:पुलिस हाथ मलती रह गई और बाहुबली अनंत सिंह ने कोर्ट में कर दिया सरेंडर

रणवीर सिंह

बॅालीवुड के बॅाजीराव यानि रणवीर सिंह। रणवीर सिंह की मां का नाम अंजु भवनानी है। वह एक अमीर परिवार से हैं। गौरतलब है कि रणवीर सिंह ने बॉलीवुड फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। आज वह देश के मशहूर कलाकारों में से एक हैं।

सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में की हुई हैं। कई लोग तो समझते हैं कि सलामन की मां का नाम हेलन है। लेकिन आपको यह जानकारी हैरानी होगी कि हेलन उनकी सौतेली मां हैं और उनकी असली मां का नाम सुशीला चरक है। जी हां, सलमान के पिता सलीम खान ने दो शादियां की हैं। पहली शादी सुशीला चरक के साथ और दूसरी शादी हेलन के साथ की हुई है। सुशीला हिंदू थीं लेकिन शादी के बाद उन्होंने अपना धर्म बदल लिया। यही वजह है कि आज भी मुसलमान होते हुए सलमान अपने घर में हिंदू त्यौहार मनाते हैं।

ये भी देखें:उपचुनाव से पहले अखिलेश ने किया ये काम, कार्यकर्ताओं ने खुद को कहा सिपाही

शाहिद कपूर

बॅालीवुड इंडस्ट्री के कबीर खान यानि शाहिद कपूर को सफर भले ही उतार-चढ़ाव भरा रहा हो। लेकिन फैंस के बीच वह हमेशा ही पॅापुलर रहे हैं। शाहिद की एक्टिंग का आज भी हर कोई दीवाना है। बहुत कम ही लोग शाहिद की मां का नाम जानते होंगे। शाहिद कपूर की मां का नाम नीलिमा अजीम है। नीलिमा अजीम एक टीवी एक्ट्रेस भी हैं। बता दें उनकी मां ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है और वह एक बहुत अच्छी क्लासिकल डांसर हैं।

शाहरुख खान

बी-टाउन के किंग शाहरुख खान की स्ट्रगलिंग लाइफ से तो हर कोई वाकिफ है। शाहरुख स्टार फैमिली से नहीं हैं। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने स्टार्स के बीच एक खास पहचान बनाई। शाहरुख खान की मां के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। बता दें कि शाहरुख की मां का नाम लतीफ फातिमा खान है। शाहरुख की मां की मृत्यु हो चुकी है। लतीफ फातिमा खान एक मैजिस्ट्रेट थी।

ये भी देखें:पाकिस्तान को पसंद चिदंबरम, सांसद ने गिरफ्तारी को दिया कश्मीर एंगल

अजय देवगन

बॅालीवुड के सिंघम अजय देवगन ने बॅालीवुड को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि अजय देवगन की मां का नाम वीणा देवगन है।अजय देवगन की मां एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं और उन्होंने साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल क्या करें' प्रोड्यूस की थी।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story