×

Rakhi Special: बॉलीवुड के भाई-बहनों की रियल जोड़ी, जानें कैसा है इनके बीच रिश्ता

इस बार 3 अगस्त को रक्षा बंधन है। जब बहन भाई की कलाई पर प्रेम का कच्चा सूत बांधती है हो तो प्यार की डोर और भी मजबूत हो जाती है और ये फेस्टिवल बन जाता है रक्षा बंधन, राखी।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 1 Aug 2020 1:34 AM GMT
Rakhi Special: बॉलीवुड के भाई-बहनों की रियल जोड़ी, जानें कैसा है इनके बीच रिश्ता
X

मुंबई: इस बार 3 अगस्त को रक्षा बंधन है। जब बहन भाई की कलाई पर प्रेम का कच्चा सूत बांधती है हो तो प्यार की डोर और भी मजबूत हो जाती है और ये फेस्टिवल बन जाता है रक्षा बंधन, राखी। जिसमें बहन भाई सलामती के ले दुआ करती है और भाई से ताउम्र रक्षा का वचन लेती है। चाहे आम हो या खास, पर ये त्योहार हर किसी के लिए एक ही संदेश लेकर आता है। बॉलीवुड की बात करें तो वहां भी सेलिब्रेटिज इस रिश्ते को लेकर इमोश्नल होते है। रील लाइफ में जिंदगी के कई रंग बयां करने वाले कलाकार भी निजी जिंदगी में भाई-बहन के रिश्ते को लेकर बहुत इमोश्नल होते है। आइए जानते हैं बॉलीवुड के भाई-बहनों के बारे में जिनका रिश्ता गहरा और अटूट है।

यह पढ़ें....राशिफल 1अगस्त : जातक धैर्य से लें काम, जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों का हाल

सार अली, तैमूर, इब्राहिम,

बॉलीवुड की खूबसूरत व टैलेंटेड एक्ट्रेस सारा अली खान किसी पहचान की मोहताज नही है। सारा के दो भाई है एक इब्राहिम व दूसरा तैमूर। जहां तैमूर लाइमलाइट में बने रहते है वहीं इब्राहिम इससे दूर रहते है। दोनों के साथ सारा की बॉन्डिग खास है। सारा अली की अपने भाई तैमूर से अच्छी बॉन्डिंग है और भाई इब्राहिम के साथ भी मस्ती करती है दोनों की अक्सर अपनी तस्वीरो को शेयर करते रहते हैं।

अर्जुन-जाह्नवी कपूर

श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन कपूर से उनकी दोनों बेटियों का रिश्ता मजबूत हुआ है अर्जुन एक प्रोटेक्टिव भाई की तरह हमेशा नजर आते है।

एकता कपूर-तुषार कपूर

बालीवुड की ये सेलीब्रेटिज भाई-बहन ज्यादातर मौको पर साथ देखे जाते हैं। दोनों भाई-बहन के बीच अच्छी ट्यूनिंग भी है। जहां एकता एक सफल डायरेक्टर-प्रोड्यूसर है वहीं तुषार एक्टर है।उनको स्टेबलिश करने में एकता काभी बहुत हाथ रहा है ।

अनुष्का शर्मा-कर्णेश शर्मा

अनुष्का शर्मा और उनके भाई के बीच अच्छी ट्यूनिंग है। दोनों ने मिलकर प्रोडक्शन हाउस भी खोला है। जिसकी पहली फिल्म एनएस-10 हिट रही है। दोनों बहुत कम साथ दिखते है पर बचपन से ही अपने भाई को राखी बांधने का अनुष्का का क्रेज बहुत रहा है।

प्रियंका चोपड़ा-सिद्धार्थ चोपड़ा

क्वांटिकों गर्ल के भाई सिद्धार्थ उनसे 7 साल छोटे हैं। सिद्धार्थ बिजनेसमैन है। फिल्मों से उनका कोई वास्ता नहीं है पर कहा जाता है कि उनकी लाइफ में उनकी बहन का हम रोल है। अकसर कई मौकों पर दोनों भाई-बहन देखे जाते हैं।

रणवीर सिंह- रितिमा सिंह

रणवीर सिंह कहते है कि उनकी सक्सेज के पीछे उनके मम्मी, पापा के अलावा उनकी बहन रितिमा का भी हाथ हैं। कई मौको पर इस बात को कहा है और अपनी बहन को अपना ढाल मानते हैं।

यह पढ़ें...फेस्टिवल स्पेशल :ये 3 स्वीट्स, राखी-बकरीद को बनाएंगे खास, आज ही सीख लें बनाना

अभिषेक बच्चन श्वेता बच्चन नंदा

बिग बी के बच्चों के बीच अच्छी ट्यूनिंग है। कहा जाता है जैसे अमिताभ के लिए फैमिली वेल्यू मायने रखती है वैसे ही अभिषेक बच्चन के लिए रिश्तों की अहमियत है। कहते हैं जूनियर बच्चन बहन श्वेता बच्चन के बहुत करीब है। उनकी बहन का फिल्मों से कोई वास्ता नहीं है। श्वेता ने उद्योगपति निखिल नंदा से हुई है।

सैफ अली खान- सोहा अली खेमू

सैफ अली खान की दो बहनें सोहा- सबा हैं। सबा अक्सर मीडिया की नजरों से दूर ही रहती हैं। वो पेशे से ज्वेलरी डिजाइनर हैं। सैफ अपनी बहनों से बहुत प्यार करते हैं।

अलवीरा,अर्पिता-सलमान

बॉलीवुड की ये सिस्टर्स सलमान खान की बहनें उनकी जिंदगी है। उनकी हर खुशी के लिए सलमान कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। अलवीरा और अर्पिता हर मौके पर उनके उनके साथ रहती हैं। कहा जाता है कि सलमान भी अपनी बहनों को जान से भी ज्यादा प्यार करते हैं ।

ऋतिक रोशन-सुनैना रोशन

वैसे तो ऋतिक की बहन हमेशा पर्दे के पीछे रहती है। पर पियल जिंदगी में उनके आगे रहती है। कहा जाता है। ऋतिक अपनी बहन सुनैना रोशन के बहुत करीब है और कई इवंट्स में साथ नजर आ चुके हैं।

यह पढ़ें...स्पेशल: केवल रक्षाबंधन पर ही खुलता है ये मंदिर, मां लक्ष्मी ने की थी राखी की शुरुआत

रणबीर कपूर- रिधिमा

ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर और उनकी बहन रिधिमा एक-दूसरे के करीब है। वैसे रिधिमा पेशे से फैशन डिजाइनर हैं, फिल्मों से उनका कोई रिश्ता नहीं हैं। दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी से रिधिमा ने शादी की है और वो एक बच्ची की मां भी हैं। ऐसा कहा जाता है कि रणबीर हर छोटे बड़े मौके पर अपनी बहन के साथ सेलिब्रेट करना और शेयर करना पसंद करते है।

फरहान अख्तर­-जोया अख्तर

जावेद अख्तर के बेटे फरहान जितना उनके करीब नहीं है उससे कहीं ज्यादा अपनी बहन जोया के करीब है। फरहान एक्टर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर हैं, वहीं उनकी बहन जोया अख्तर ने भी 'लक बाय चांस' और 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' फिल्मों को डायरेक्ट कर चुकी है।

सोनम कपूर-हर्षवर्द्धन कपूर व अर्जुन कपूर

चुलबुली सोनम से ज्यादा शौतान उनका भाई है, और दोनों ने बचपन में अपने घर में खूब मस्ती की है। आज भी दोनों घर में शौतानियां करते रहते हैं। हर्षवर्द्धन भी जल्द ही फिल्मों में आने वाले है।अर्जुन से भी सोनम की बॉन्डिग अच्छी है।

सोनाक्षी, लव- कुश शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा भी बॉलीवु़ड का मशहूर नाम हैं, लेकिन उनके भाई लव कुश सिन्हा कभी बड़े परदे पर नजर नहीं आए हैं। सोनाक्षी दोनों को काफी प्यार करती हैं।

दोस्तों देश-दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story