×

30 साल बड़े से शादी: 14 की उम्र में बनी मां, कुछ ऐसी थी सरोज खान की कहानी

बॉलीवुड के लिए ये साल यानि 2020 बहुत ही बुरा है। एक के बाद एक दिग्गज सेलिब्रिटीज की मौत हो रही हैं।

Newstrack
Published on: 3 July 2020 7:30 AM GMT
30 साल बड़े से शादी: 14 की उम्र में बनी मां, कुछ ऐसी थी सरोज खान की कहानी
X

मुंबई: बॉलीवुड के लिए ये साल यानि 2020 बहुत ही बुरा है। एक के बाद एक दिग्गज सेलिब्रिटीज की मौत हो रही हैं। इरफान खान,ऋषि कपूर, वाजिद अली, और हमारे राइजिंग स्टार सुशांत सिंह राजपूत ने भी दुनिया को अलविदा कर दिया है। फैंस एक के बाद एक स्टार्स की मौत का सदमा झेल रहे है। अभी लोग सुशांत सिंह राजपूत की मौत से उबर नहीं पाए थे कि दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान की मौत ने फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड वालों को भी गहरा सदमा दे दिया।

ये भी पढ़ें:कानपुर हमला: अखिलेश ने सरकार को घेरा, प्रियंका बोलीं- UP में पुलिस भी सुरक्षित नहीं

Saroj Khan

71 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

आपको बता दें कि 3 जुलाई की सुबह कार्डियक अरेस्ट की वजह से 71 साल की सरोज खान ने अपनी आखिर सांस मुंबई में ली। उन्हें बहुत टाइम से सांस लेने में दिक्कत थी, जिसकी वजह से उन्हें 17 जून से मुंबई के बांद्रा में स्थित गुरु नानक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सरोज खान को आज बॉलीवुड इंडस्ट्री हर कोई जनता है। उन्होंने बहुत से सेलिब्रिटीज को डांस सिखाया है। सरोज जितना अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती थी। उससे ज्यादा वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में रही हैं। तो आज हम आपको उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं जो आप शायद ही जानते होंगे।

सरोज खान का असली नाम निर्मला नागपाल है। उनके पिता का नाम किशनचंद सद्धू सिंह और माता का नाम नोनी सद्धू सिंह है। जब भारत-पाकिस्तान का बंटवारा हुआ उसके बाद सरोज खान अपने परिवार के साथ पाकिस्तान से भारत आ गई थीं। उन्होंने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी जब वो केवल 3 साल की थी। उनकी पहली फिल्म 'नजराना' थी, जिसमें उनका नाम श्यामा था।

30 साल बड़े आदमी से की थी शादी

सरोज को बी सोहनलाल से डांस सिखाते थे और डांस सिखाते सिखाते न जाने वो दोनों कब करीब आ गए थे उन्हें पता भी नहीं चला। सरोज ने अपनी उम्र को अनदेखा करते हुए 41 साल के सोहनलाल से शादी कर ली। शादी के वक्त सरोज खान की उम्र महज 13 साल थी। दोनों के उम्र में 30 साल का अंतर था। या ये बोले कि सरोज उनकी बेटी के उम्र की थी। इतना ही नहीं सरोज से शादी करने से पहले सोहनलाल शादीशुदा थे और उनके चार बच्चें भी थे।

एक इंटरव्यू में सरोज खान ने बताया था, 'मैं उन दिनों स्कूल में पढ़ती थी। तभी एक दिन मेरे डांस मास्टर सोहनलाल ने गले में काला धागा बांध दिया था और मेरी शादी हो गई थी। वहीं मैंने अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म कुबूल किया था।'

14 साल की उम्र में बनी मां

उन्होंने इंटरव्यू हुए बताया था कि, 'शादी के वक्त उन्हें ये बात पता नहीं थी कि बी।सोहनलाल पहले से ही शादीशुदा थे। इसकी जानकारी उन्हें तब पता चली जब 14 साल की उम्र में साल 1963 में उन्होंने बेटे हामिद खान उर्फ राजू को जन्म दिया था, और उनके पति सोहनलाल ने उनके बच्चों को अपना नाम देने से मना कर दिया था। इसी दौरान उनके दूसरे बच्चे का 8 महीने में ही निधन हो गया था। इसी वजह से उनके बीच दूरिया आ गई थीं। लेकिन कुछ सालों बाद सोहनलाल को हार्टअटैक आया तब सरोज फिर उनके पास आईं। उसके बाद उन्होंने बेटी हिना खान भी को जन्म दिया।' सरोज ने अपने बच्चों को अकेले ही पाला था।

ये भी पढ़ें:दुनिया का पहला Gold होटल: हर तरफ सिर्फ सोना ही सोना, मात्र इतना है किराया

दो शादियां की थी सरोज खान ने

जब सरोज सोहनलाल से अलग हुई उसके बाद उन्होंने सरदार रोशन से शादी की और दोनों की एक बेटी सुकीना खान है, जो कि आज दुबई में डांस इंस्टीट्यूट चलाती हैं। सरोज खान के तीन बच्चे हैं। मां सरोज खान के निधन के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story