×

अनुराग फंसे शाहीन बाग़ पर: IT के एक्शन के बाद आया वीडियो, गिराने वाले थे सरकार

बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप पर जिस समय आयकर विभाग शिकंजा कंस रहा है, ऐसे वक्त में उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो 2020 शाहीन बाग़ आंदोलन का है।

Shivani Awasthi
Published on: 4 March 2021 6:21 PM GMT
अनुराग फंसे शाहीन बाग़ पर: IT के एक्शन के बाद आया वीडियो, गिराने वाले थे सरकार
X

लखनऊ: बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप इन दिनों बुरा फंसे हुए हैं। आयकर विभाग ने अनुराग कश्यप के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ताबड़तोड़ छापेमारी की, वहीं उनसे घंटो पूछताछ की गयी। आयकर विभाग की कार्रवाई में 350 करोड़ कर इनकम टेक्स घोटाले का भी खुलासा हुआ। जिसकी जांच फिलहाल जारी है। हालाँकि ऐक्ट्रस तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप पर होने वाली कार्रवाई को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। सवाल इसलिए कि दोनों ही समय समय पर भाजपा के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं।

अनुराग कश्यप का शाहीन बाग वीडियो

दरअसल, बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप पर जिस समय आयकर विभाग शिकंजा कंस रहा है, ऐसे वक्त में उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो 2020 में शाहीन बाग़ आंदोलन के दौरान का है। वीडियो में अनुराग कश्यप संसोधित नागरिकता कानून (CAA) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन (NRC) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग़ में हो रहे प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे थे।

ये भी पढ़ेँ- कांग्रेस ने PM मोदी पर बोला हमला, कहा- BJP स्पष्ट करे, एमरजेंसी क्या होती है

CAA-NRC के खिलाफ भाजपा को सत्ता से बाहर करने की कही थी बात

वीडियो में उन्होंने प्रदर्शन स्थल पर मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए 10 जनवरी को कथित रूप से छात्रों पर हुए हमले का विरोध जताया। वहीं उन्होंने कहा, हम ऐसी सरकार से लड़ रहें जो विरोध करने पर लाठियां चलाती है और देशद्रोही करार देकर जेल में डाल देती हैं। अनुराग ने सरकार के खिलाफ लोगों को उकसाते हुए कहा था कि ऐसे लोगों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना होगा।

IT की छापेमारी-पूछताछ में 350 करोड़ का घोटाला आया सामने

उस समय अनुराग कश्यप के प्रदर्शन में पहुंचने की सूचना पर बड़ी संख्या में इलाके की लोगों की भीड़ पहुंची थी। अनुराग कश्यप को अपने बीच पाकर प्रदर्शनकारियों ने इंकलाब जिंदाबाद और सरकार विरोधी नारे लगाए।

तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप से आयकर विभाग की पूछताछ

बता दें कि तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप सहित बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई लोगों और कंपनियों पर इनकम टैक्स(आयकर विभाग) की ताबड़तोड़ छापेमारी के साथ धड़ल्ले से जांच जारी है। इनकम टैक्स विभाग ने बृहस्पतिवार को दी जानकारी में कहा कि कहा कि खोज-बीन के दौरान इन प्रोडक्शन हाउस के आय और शेयर में बड़े पैमाने पर हेराफेरी के सबूत मिले हैं।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story