×

बाॅलीवुड की ये जोड़ियां लिव इन में रहने के बाद हुईं अलग, जानिए क्या बनी वजह

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से स्टार्स हैं जो सालों रिलेशनशिप में रहने के बाद अलग हो गए। जिनका रिश्ता फैन्स के लिए परफेक्ट कपल गोल्स हुआ करता था। जिन्होंने लिव-इन में रहना शुरू किया।

Monika
Published on: 12 March 2021 4:26 AM GMT
बाॅलीवुड की ये जोड़ियां लिव इन में रहने के बाद हुईं अलग, जानिए क्या बनी वजह
X
बॉलीवुड की ये जोड़ी, फैन्स के थे कपल गोल्स, लिव इन में रहने के बाद हुए अलग

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से स्टार्स हैं जो सालों रिलेशनशिप में रहने के बाद अलग हो गए। जिनका रिश्ता फैन्स के लिए परफेक्ट कपल गोल्स हुआ करता था। जिन्होंने लिव-इन में रहना शुरू किया। हालांकि उनका रिश्ता ज्यादा दिन नहीं टिक सका जिसके चलते वे अलग हो गए। आज हम आपको ऐसे ही कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

रणबीर कपूर और कटरीना कैफ

रणबीर कपूर और कटरीना कैफ

इन दोनों की जोड़ी ने पर्दे पर तहलका मचा दिया था। फैन्स को इन दोनों की जोड़ी बेहद पसंद हैं। लेकिन दोनों के रिश्ते को ऐसी नज़र लगी कि एक पल में इतने दिनों का रिश्ता झट से टूट गया। दोनों इबिजा में साथ छुट्टी बिताते देखे गए थे, जिसके बाद इनके रिश्ते का खुलासा हुआ था। इस वेकेशन के बाद से ही दोनों लिव इन में रहने लगे थे। यह खबर भी उठने लगी थी कि दोनों जल्द शादी भी करने वाले थे। हालांकि, इससे पहले ही दोनों का ब्रेक अप हो गया।अब दोनों अच्छे दोस्त हैं।

जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु

जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु

जॉन और बिपाशा की हॉट जोड़ी फैन्स को काफी पसंद थी। ये दोनों उन कुछ कपल्स में से एक थे, जिन्होंने खुद सामने आकर बताया था कि दोनों लिव इन में रह रहे हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर खुल कर मीडिया में बात की। 9 सालों तक दोनों का रिश्ता चला। अचानक अलग होने से उनके फैन्स को भी बड़ा झटका लगा था।

अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत

अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत

अपने पहले ही टीवी सीरियल से फेमस हुए ये कपल दर्शकों की नज़रों में कपल गोल्स बनाने में कामयाब रहे थे। लोग इनके ही बाते में बातें करते थे। अंकिता और सुशांत लगभग 6 सालों तक रिश्ते में रहे थे। सीरियल पवित्र रिश्ता के सेट्स पर दोनों को प्यार हुआ और उसके कुछ समय बाद दोनों लिव में रहने लगे थे। लेकिन समय के साथ दोनों के बीच भी दरार आई और दोनों अलग हो गए।

अभय देओल और प्रीती देसाई

अभय देओल और प्रीती देसाई

देओल परिवार से तालुख रखने वाले अभय देओल की लाइफस्टाइल अपने परिवार के अन्य लोगों से अलग रहा है। अपने परिवार में एक अभय ही हैं, जिन्होंने लिव इन में रहने जैसा बड़ा कदम उठाया है। हालांकि , दोनों चार सालों तक साथ रहने के बाद अलग हो गए थे।

लारा दत्ता और केली दोरजी

लारा दत्ता और केली दोरजी

मॉडलिंग के दिनों से दोनों को साथ देखा गया। करीब 8 सालों से तक साथ रहने के बाद दोनों अलग हुए थे। जिसके बाद लारा दत्ता अपनी लाइव में आगे बढ़ गईं और महेश भूपति के साथ शादी कर खुश हैं।

विक्रम भट्ट और अमीषा पटेल

विक्रम भट्ट और अमीषा पटेल

विक्रम और अमीषा का अफेयर ज्यादा लम्बा तो नहीं चला लेकिन अक्सर दोनों चर्चा का विषय बने रहते थे। कुछ समय लिव इन में रहने के बाद दोनों अलग हो गए।

ये भी पढ़ें : विद्या बालन ने शेयर किया भयानक राज, जिसे जानकर आप भी हो जाएगे हैरान

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story