×

देसी गर्ल का नया अवतार: साथ नजर आए पति निक, लिखा ये प्यार भरा कैप्शन

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक राज करने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनास के साथ एन्जॉय करती नज़र आ रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने पति निक के साथ एक तस्वीर शेयर

Monika
Published on: 13 Sep 2020 7:52 AM GMT
देसी गर्ल का नया अवतार: साथ नजर आए पति निक, लिखा ये प्यार भरा कैप्शन
X
देसी गर्ल ने निक के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर(file photo)

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक राज करने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनास के साथ एन्जॉय करती नज़र आ रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने पति निक के साथ एक तस्वीर शेयर की हैं जो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

शेयर किया ये रोमांटिक तस्वीर

वैसे तो दोनों की साथ में हॉट और सेक्सी तस्वीर अक्सर वायरल होती रहती हैं, लेकिन इस नए तस्वीर में दोनों कपल बड़े ही प्यारे लग रहे हैं और दोनों के बीच प्यार की गहराई साफ़ नज़र आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने एक प्यार भरा कैप्शन भी लिखा हैं ,जिसे आप ज़रूर पढ़ना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें… धमाके से सहमे लोग: ब्लास्ट हुई खोया फैक्ट्री, हवा में उड़े परखच्चे

लिखा प्यार भरा कैप्शन

देसी गर्ल में अपनी तस्वीर को शेयर करते हुआ लिखा "मेरे हमेशा के साथी आपके लिए बहुत आभारी @nickjonas" आपको बता दें, यह तस्वीर एक कार में में ली गयी है जिसमे निक और प्रियंका को देखा जा सकता हैं। प्रियंका के सिर पर निक के कंधे पर आराम कर रही हैं । कई इंस्टाग्राम यूजर ने तस्वीर पर प्रतिक्रिया दी।

यूजर की प्रतिक्रिया

एक व्यक्ति ने कहा "तुम दोनों से प्यार हैं "।

जबकि दूसरे ने कहा "मै भी तुम दोनों से प्यार करता हूं"।

उर्वशी रौतेला ने भी पोस्ट पर इमोटिकॉन्स सेंड किया हैं ।

ये भी पढ़ें…चीन हुआ फेल: दुनियाभर में करना चाहता था कब्जा, अब दफन हुई सारी ख्वाहिशें

लॉकडाउन में कर रहे एन्जॉय

निक के साथ लॉस एंजिल्स में घर रह चुकी प्रियंका ने कोरोनो वायरस लॉकडाउन के माध्यम से अपने जीवन के नियमित अपडेट साझा किए हैं। शनिवार को, उसने आधिकारिक तौर पर अपनी नई हेयर स्टाइल की शुरुआत की और लिखा "नए बाल, देखभाल न करें।"

ये भी पढ़ें…स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया कोविड मैनेजमेंट प्रोटोकॉल, च्यवनप्राश, योग और प्राणायाम की सलाह

ग्रैंड शादी के 2 साल

आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 18 अगस्त 2018 को मुंबई में रोका कर लिया था। जिसके बाद 1 दिसम्बर 2018 में दोनों ने जोधपुर में शादी की। दोनों ने दो अलग अलग रिवाजों से शादी की थी, पहले दोनों ने हिन्दू धर्म के हिसाब से विवाह किया जिसमें सभी ने इंडियन ड्रेस पहना, उसके बाद ईसाई धर्म में भी शादी की। जिसमें प्रियंका के आउट फिट की चर्चा दूर दूर तक हुई। आज भी दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखी जा सकती हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story