×

धमाके से सहमे लोग: ब्लास्ट हुई खोया फैक्ट्री, हवा में उड़े परखच्चे

हापुड़ में रविवार सुबह बहुत ही भयानक हादसा हो गया है। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा सिहानी में खोया बनाने वाली एक फैक्ट्री में धमाकेदार ब्लास्ट हो गया। ये धमाका फैक्ट्री में अचानक स्टीम बॉयलर के फटने से हो गया।

Newstrack
Published on: 13 Sep 2020 5:59 AM GMT
धमाके से सहमे लोग: ब्लास्ट हुई खोया फैक्ट्री, हवा में उड़े परखच्चे
X
हापुड़ में रविवार सुबह भयानक हादसा हो गया है। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा सिहानी में खोया बनाने वाली एक फैक्ट्री में धमाकेदार ब्लास्ट हो गया।

हापुड़: हापुड़ में रविवार सुबह बहुत ही भयानक हादसा हो गया है। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा सिहानी में खोया बनाने वाली एक फैक्ट्री में धमाकेदार ब्लास्ट हो गया। ये धमाका फैक्ट्री में अचानक स्टीम बॉयलर के फटने से हो गया। इस जोरदार धमाके के साथ बॉयलर हवा में लगभग 200 मीटर तक उड़ते हुए दूसरे मकानों पर गिर पड़ा। इस हादसे में तमाम मकान को भारी नुकसान हुआ है, वहीं लगभग 15 लोग झुलस गए हैं। हादसे में झुलसे सभी को मौके पर पहुंची पुलिस ने हास्पिटल में भर्ती कराया।

ये भी पढ़ें... चीन हुआ फेल: दुनियाभर में करना चाहता था कब्जा, अब दफन हुई सारी ख्वाहिशें

धमाके के समय कितने लोग फैक्ट्री में

खोया बनाने वाली फैक्ट्री में भयंकर धमाका होने की वजह से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मची हुई है। फैक्ट्री में इस्तेमाल हो रहा बॉयलर के हवा में उड़ने से कई मकान टूट-फूट गए, साथ ही कई लोग जख्मी हो गए। इन सभी घायलों को पुलिस द्वारा अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

हालांकि स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, गांव बड़ौदा सिहानी में विनीत शर्मा के मकान में खोया बनाने का कार्य बड़े स्तर पर हो रहा था। फिलहाल ये नहीं पता कि धमाके के समय कितने लोग फैक्ट्री में थे।

Hapur factory blast फोटो-सोशल मीडिया

बता दें, रविवार सुबह अचानक फैक्टरी में लगा स्टीम बॉयलर तेज धमाके के साथ फट गया। बॉयलर आसमान में उड़ता हुआ करीब 200 मीटर दूर इमरान और हाशिम के मकान पर जा गिरा। धमाका इतना भयानक था कि आसपास के कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए।

ये भी पढ़ें….पति-पत्नी और सौतन: जब वैवाहिक जीवन होने लगे बर्बाद तो करें ये ज्योतिषीय उपाय

15 लोग जिनमें कई बच्चे भी शामिल

इस धमाके में करीब 15 लोग जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं, वो भी झुलस गए। सूचना पर सीओ तेजवीर सिंह और हाफिजपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और झुलसे हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ऐसे में अब फैक्ट्री वैध है या अवैध इसकी जानकारी की जा रही है। जानकारी देते हुए एसडीएम अरविंद द्विवेदी ने बताया कि सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लाइसेंस के संबंध में जानकारी की जा रही है, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें…. आतंकियों से कांपे नेता: घाटी को दहलाने की बड़ी साजिश, ये है भयानक मंसूबा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story