×

प्रियंका चोपड़ा के इंटीमेट सीन करने से मना करने पर भड़क गए थे अनु कपूर

seema
Published on: 8 March 2019 8:03 AM GMT
प्रियंका चोपड़ा के इंटीमेट सीन करने से मना करने पर भड़क गए थे अनु कपूर
X
प्रियंका गांधी की फ़ाइल फोटो

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अनु कपूर 63 साल के हो चुके हैं। अनु कपूर ने 'मिस्टर इंडिया', 'जॉली एलएलबी 2', 'विक्की डोनर' जैसी फिल्मों में काम किया था। लेकिन क्या आपको पता है फिल्म 'सात खून माफ' में प्रियंका चोपड़ा के उनके साथ इंटीमेट सीन करने से मना करने पर वह भड़क गए थे। दरअसल, अनु काफी सीनियर एक्टर हैं और वह प्रियंका से उम्र में भी काफी बड़े हैं। ऐसे में प्रियंका उनके साथ इंटीमेट सीन नहीं करना चाहती थी।

यह भी पढ़ें : कलंक का पोस्टर जारी, अलग-अलग अंदाज में दिखें आदित्य,वरुण व आलिया

प्रियंका ने कहा था कि अनु उनके पिता अशोक चोपड़ा के दोस्त हैं। ऐसे में वह उनके साथ ये सीन नहीं कर सकती हैं। अनु ने कहा था कि अगर मैं हीरो होता तो वह मेरे साथ इंटीमेट सीन करती। क्योंकि उसे दूसरे हीरो के साथ इंटीमेट सीन करने में कोई दिक्कत नहीं है। अगर टैलेंट को किनारे कर दें तो केवल अच्छा दिखना ही मायने रखता है। हालांकि, अनु की इन बातों से प्रियंका काफी हर्ट हुई थीं। अनु कपूर पैसे की तंगी के कारण ज्यादा पढ़ाई नहीं कर सके थे। उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों में चाय का स्टॉल लगाया करते थे। इतना ही नहीं वह चूरन और नोट तक बेचा करते थे। बाद में उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला लिया था।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story