×

Birthday Special: ‘पंचम दा’ के वो दस सुपरहिट गानें, जिनकी दुनिया आज भी दीवानी है

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर संगीतकार आर.डी.बर्मन का आज जन्मदिन है इन्होंने इंडियन सिनेमा को बहुत अच्छे और सुकून देने वाले गाने गाये हैं | पंचम दा ने लगातार तीन दशकों तक हिंदी सिनेमा पर राज किया और 331 फिल्मों को अपने संगीत से सजाया।

Aditya Mishra
Published on: 27 Jun 2019 9:04 AM GMT
Birthday Special: ‘पंचम दा’ के वो दस सुपरहिट गानें, जिनकी दुनिया आज भी दीवानी है
X

मुंबई: इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर संगीतकार आर.डी.बर्मन का आज जन्मदिन है इन्होंने इंडियन सिनेमा को बहुत अच्छे और सुकून देने वाले गाने गाये हैं | पंचम दा ने लगातार तीन दशकों तक हिंदी सिनेमा पर राज किया और 331 फिल्मों को अपने संगीत से सजाया।

यह भी पढ़ें.... ‘दोस्ताना 2’ में साथ नज़र आएंगे ये दोनों सितारे, इससे पहले नहीं किया है साथ में काम

बर्मन अपनी आवाज़ से ही नहीं बल्कि अपने संगीत से भी सबको दीवाना बना देते थे | आर.डी.बर्मन का पूरा नाम राहुल देव बर्मन था| बर्मन 27 जून 1939 को कलकत्ता में हुए थे | पंचम नाम पड़ने से पहले इनका नाम ‘तबलू’ हुआ करता था। 9 साल की उम्र में आर.डी ने अपना पहला गाना ‘ऐ मेरी टोपी पलट के आ’ कम्‍पोज किया, जिसे उनके पिता ने 1956 में फिल्‍म ‘फंटूश’ में इस्‍तेमाल किया| एक संगीतकार के तौर पर आरडी की पहली रिलीज फिल्‍म कॉमेडियन महमूद की पहली प्रोडक्‍शन 1961 की ‘छोटे नवाब’ थी| बर्मन के कुछ गाने हैं जो अभी भी लोगो के जुबां पर सुनाई देते हैं|

यह भी पढ़ें.... करिश्मा कपूर का हॉट बिकिनी अंदाज

वो गाने हैं-

1. तेरे बिना ज़िन्दगी से - 1975 में आयी फिल्म "आंधी" का है|

2. ओ मेरे दिल के चैन - 1972 में आयी फिल्म "मेरे जीवन साथी" का है|

3. प्यार दीवाना होता है - 1970 में आयी फिल्म "कटी पतंग" का है|

4. चुरा लिया है जो तमने दिल को - 1973 में आयी फिल्म "यादों की बारात" का है|

5. ज़िन्दगी के सफर में - 1974 में आयी फिल्म "आप की कसम" का है|

6. जय जय शिव शंकर - 1974 में आयी फिल्म "आप की कसम" का है|

7. एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा - 1994 में आयी फिल्म "1994: अ लव स्टोरी" का है |

8. तुझसे नाराज़ नहीं ज़िन्दगी - 1983 में आयी फिल्म "मासूम" का है|

9. दो लफ़्ज़ों की है दिल की कहानी - 1979 में आयी फिल्म "द ग्रेट गैम्बलर" का है|

10. दुनिया में लोगों को - 1972 में आयी फिल्म "अपना देश" का है|

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story