×

ऋषि कपूर का निधन: अमिताभ समेत दिग्गजों ने जताया शोक, जानें किसने क्या कहा

'अमर अकबर एंथनी' और 'कुली' जैसी समेत तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम करने वाले अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन पर ट्वीट करते हुए लिखा, वो चले गए! ऋषि कपूर, चले गए। मैं खत्म हो गया। हालांकि बाद में उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।

Shivani Awasthi
Published on: 30 April 2020 5:13 AM GMT
ऋषि कपूर का निधन: अमिताभ समेत दिग्गजों ने जताया शोक, जानें किसने क्या कहा
X

मुंबई: बॉलीवुड के लिए गुरूवार का दिन सदमे से भरा है। इंडस्ट्री के सुपरस्टार ऋषि कपूर का आज निधन हो गया। वह काफी लंबे समय में कैंसर से पीड़ित थे। बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनको मुंबई के एनएच. रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। जिसके बाद आज उनके निधन की पुष्टि हुई। इंडस्ट्री के लिए ऋषि का जाना एक क्षति है। उनके साथी कलाकारों से लेकर राजनीतिक जगत तक इस खबर के बाद रीएक्शन आना शुरू हो गए हैं।

अमिताभ बच्चन बोले सब खत्म:

'अमर अकबर एंथनी' और 'कुली' जैसी समेत तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम करने वाले अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन पर ट्वीट करते हुए लिखा, वो चले गए! ऋषि कपूर, चले गए। मैं खत्म हो गया। हालांकि बाद में उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।

ये भी पढ़ेंः जब PM मोदी से मिलकर इरफान खान पूछना चाहते थे ये सवाल

अक्षय कुमार ने जताया शोक:

खिलाड़ी कुमार ने ट्वीट किया, 'ऐसा लगता है जैसे हम एक बुरे सपने में हैं। अभी-अभी ऋषि कपूर जी के निधन की निराशा जनक खबर सुनी, यह दिल दहला देने वाला है। वह एक लेजेंड, एक महान सह-कलाकार और परिवार के अच्छे दोस्त थे। मेरी प्रार्थना उनके परिवार के साथ है।'



रजनीकांत ने दी शोक संवेदना

मेगा स्टार रजनीकांत ने ऋषि कपूर के निधन पर दुःख जताते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।



ये भी पढ़ेंः अपनी फिल्म से इस गांव को इरफ़ान खान ने दिलाई थी लंदन तक पहचान, अब पसरा मातम

तापसी पन्नू बोली-आप जैसा कोई नहीं

'कुछ लिखना चाहती हूँ लेकिन हाथ और दिमाग एक साथ काम नहीं कर रहे। वो मुस्कान, उनका ह्यूमर, ईमानदारी और यहां तक कि उनकी बदमाशी, याद की जायेगी। आप जैसा कोई नहीं है'



PM ने ट्वीट कर ऋषि कपूर को किया याद

PM मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बहुआयामी, प्रिय और जीवंत ... ये ऋषि कपूर जी थे। वह प्रतिभा का पावरहाउस था। मैं हमेशा सोशल मीडिया पर भी अपनी बातचीत को याद करूंगा। वह फिल्मों और भारत की प्रगति के बारे में भावुक थे। उनके निधन से दुखी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।



राष्ट्रपति कोविंद ने जाहिर किया दुख

ऋषि कपूर के निधन की खबर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी दुख जाहिर किया है। उन्होंने लिखा- ऋषि कपूर के असामयिक निधन से गहरा दुःख हुआ है। उनके सदाबहार और प्रसन्नचित्त व्यक्तित्व तथा ऊर्जा के कारण यह विश्वास करना मुश्किल है कि वे नहीं रहे। उनका निधन सिने जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके परिवार, शुभचिंतकों और प्रशंसकों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं।



राहुल गाँधी ने किया ट्वीट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ऋषि कपूर के निधन पर दुख व्यक्त किया। राहुल गांधी ने लिखा, 'ये हफ्ता भारतीय सिनेमा के लिए काफी दुख देने वाला है, एक और लिजेंड ऋषि कपूर आज हमारे बीच से चले गए। एक शानदार अभिनेता, जो हर जेनरेशन के लिए प्रेरणादायी थी।'



ये भी पढ़ेंः राहुल गांधी से बोले रघुराम राजन- गरीबों की मदद के लिए 65 हजार करोड़ होंगे खर्च

मंत्री रविशंकर प्रसाद ने किया ट्वीटः



सीएम अशोक गहलोत ने जताया शोक

अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, 'जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया है। यह उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के लिए एक विनाशकारी खबर है। उनके करीबियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। उनके परिवार को इस कठिन समय में ताकत मिले। उन्हें हमेशा उनकी प्रतिष्ठित भूमिकाओं के लिए याद किया जाएगा ...'



क्रिकेटर अनिल कुंबले बोले, बचनपन के हीरो चले गए



दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story