×

पैसे वसूल फिल्म: अनिल जैकी की जोड़ी बॉलीवुड में मचाएगी धमाल

बॉलीवुड में राम लखन की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था। जी हाँ हम बात कर रहें हैं फिल्मकार सुभाष घई, जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर की 'राम लखन' की, जिसे दर्शकों का बहुत प्यार मिला था। यह फिल्म 1989 की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी।

Roshni Khan
Published on: 22 March 2023 12:43 PM GMT
पैसे वसूल फिल्म: अनिल जैकी की जोड़ी बॉलीवुड में मचाएगी धमाल
X

मुंबई: बॉलीवुड में राम लखन की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था। जी हाँ हम बात कर रहें हैं फिल्मकार सुभाष घई, जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर की 'राम लखन' की, जिसे दर्शकों का बहुत प्यार मिला था। यह फिल्म 1989 की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी।

ये भी देखें:विल स्मिथ पहुंचे गंगा की शरण में, एक यूजर्स ने ट्विट कर किया ऐसा कमेंट

अब एक बार फिर फिल्मकार सुभाष घई उसी राम लखन की पुरानी जोड़ी को लेकर एक फिल्म बना रहे हैं। बल्कि ये फिल्म बन के तैयार भी है। लेकिन यह फिल्म राम लखन का सीक्वेल नहीं होगी। यह फिल्म एक ऑरिजिनल क्राइम कॉमेडी होगी, जिसकी वजह से दर्शकों को एक संदेश भी दिया जाएगा।

फिल्म का नाम 'राम चंद किशन चंद' है। घई ने बताया, "यह एक सीक्वेल नहीं है। मैंने जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर को 'राम चंद किशन चंद' की कहानी सुनाई है। उन्हें इसकी कहानी, पटकथा और किरदार पसंद आए। अब हमें इसकी स्क्रिप्ट पूरी करनी होगी और अपना सर्वश्रेष्ठ करना होगा। दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त है।"

आगे सुभाष घई ने कहा, "यह एक मैसेज के साथ बेहद ही हंसी-मजाक वाली क्राइम स्टोरी है। इसमें भारत के दो विभिन्न राज्यों के दो पुलिसवालों की कहानी है। जिनकी उम्र पचास के लगभग है और जिनमें से एक अच्छा है और एक बुरा।"

ये भी देखें:जनता को सरकारी अफसरों पर भरोसा नहीं, जानिए क्या है वजह

इस फिल्म को बनाने के लिए किसी युवा निर्देशक को लिया जाएगा। फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू की जाएगी। सुभाष घई ने ये भी बताया, "मैं क्रिएटिव प्रोड्यूसर होऊंगा और फिल्म मुक्ता आर्ट्स बैनर के तहत बनेगी। इस ब्लॉकबस्टर में इन दोनों को साथ देखे जाने का मुझे इंतजार है।"

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story