×

बर्बाद हुई बॉलीवुड की ये शख्सियत, एक-एक पैसे की हुए मोहताज

हर कोई चाहता है बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाना। बहुत से लोगों की किस्मत यहां चमकती भी है और कुछ की डूब जाती है। जितनी लाइमलाइट इसमें नज़र आती है उतना ही इसमें अंधेरापन भी हैं। जब तक स्टारडम है तब तक सबकुछ है लेकिन जहां उम्र ढ़ली तो बड़ से बड़े सितारें भी गयाब हो जाते है। ऐसा ही कुछ हम आपको एक एक्टर के बारे में बतातें हैं।

Roshni Khan
Published on: 22 May 2023 5:29 PM GMT
बर्बाद हुई बॉलीवुड की ये शख्सियत, एक-एक पैसे की हुए मोहताज
X

मुंबई: हर कोई चाहता है बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाना। बहुत से लोगों की किस्मत यहां चमकती भी है और कुछ की डूब जाती है। जितनी लाइमलाइट इसमें नज़र आती है उतना ही इसमें अंधेरापन भी हैं। जब तक स्टारडम है तब तक सबकुछ है लेकिन जहां उम्र ढ़ली तो बड़ से बड़े सितारें भी गयाब हो जाते है। ऐसा ही कुछ हम आपको एक एक्टर के बारे में बतातें हैं। 80-90 के दशक की कई सारी फिल्मों में संगीत दे चुके म्यूजिक डायरेक्टर वनराज भाटिया आज पाई-पाई को मोहताज हैं। आज उनकी उम्र 92 साल की हो गयी और वो काफी बीमार भी हैं। ऐसे में उनकी मदद के लिए मशहूर गीतकार जावेद अख्तर आगे आए हैं।

ये भी देखें:लखनऊ में हुई तेज बारिश, खूब भीगे लखनऊवासी

Image result for वनराज भाटिया

वनराज के बुरे हालातों के बारे में पता चलते ही बॉलीवुड के कई लोगों ने चिंता जताई थी। एक रिपोर्ट के अनुसार अब मशहूर गीतकार जावेद अख्तर, वनराज की आर्थिक मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी (IPRS) के तहत उनकी मदद का जिम्मा उठाया है और वनराज की आर्थिक मदद की है। IPRS के सीईओ राकेश निगम ने उनकी आर्थि‍क सहायता की है।

जावेद अख्तर IPRS के चेयरमैन हैं और उन्होंने वनराज को दी गई मदद के बारे में मीडिया को बताया। उन्होंने कहा 'IPRS इंडियाज ऑथर्स सोसाइटी है। हम सभी संगीत और साहित्य से जुड़े लोगों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास करने को हमेशा तैयार रहते हैं। जैसे ही हमें पता चला की म्यूजिक कंपोजर और हमारे दोस्त वनराज भाटिया की सेहत ठीक नहीं है, हमने तुरंत उनकी मदद करने का फैसला लिया'।

ये भी देखें:आज़म खान की स्वर्गीय मां पर दर्ज हुआ 420 का केस, ये है पूरा मामला

जावेद अख्तर ने ये भी कहा कि 'भारत के लेखकों और कंपोजर्स को IPRS में अपने काम को रजिस्टर करने चाहिए ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें उनका हक मिल सके'। आपको बात दे, म्यूजिक कंपोजर वनराज भाटिया को 2012 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में सुपरहिट संगीत दिया है और 1988 में आई फिल्म 'तमस' में संगीत देने के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story