×

गौरी को ढूंढने के लिए शाहरुख को करना पड़ा था ये काम, फिर मिलीं ऐसे

बॉलीवुड इंडस्ट्री में शाहरुख़ खान और उनकी वाइफ गौरी खान पॉपुलर कपल्स में गिने जाते हैं। दोनों की बोन्डिंग उनके फैन्स को मोटिवेट करती है। दोनों की शादी को 29 साल हो चुके हैं लेकिन आज भी ये एक दूसरे को पहली मुलाकार वाला प्यार करते हैं।

Monika
Published on: 2 Nov 2020 4:12 AM GMT
गौरी को ढूंढने के लिए शाहरुख को करना पड़ा था ये काम, फिर मिलीं ऐसे
X
गौरी को ढूंढने के लिए मुंबई के बीचों पर भटके थे शाहरुख

बॉलीवुड इंडस्ट्री में शाहरुख़ खान और उनकी वाइफ गौरी खान पॉपुलर कपल्स में गिने जाते हैं। दोनों की बोन्डिंग उनके फैन्स को मोटिवेट करती हैं। दोनों की शादी को 29 साल हो चुके हैं लेकिन आज भी ये एक दूसरे को पहली मुलाकार वाला प्यार करते है। लेकिन क्या आप जानते हैं शाहरुख़ ने गौरी से शादी करने के लिए कई पापड़ बेले हैं। शाहरुख के 55वें जन्मदिन के मौके पर जानते हैं इस किस्से के बारे में। एक समय ऐसा भी रहा है जब गौरी शाहरुख को छोड़कर दिल्ली से मुंबई चली गई थीं और उन्हें ढूंढने के लिए एक्टर शहरभर में भटके थे।

इंटरव्यू के दौरान खोला राज़

बता दें, कि 2019 में शाहरुख़ हॉलीवुड टीवी होस्ट डेविड लेटरमैन के शो My Next Guest Needs No Introduction में बतौर गेस्ट पहुंचे थे। इस शो के दौरान एक्टर ने अपनी लाइफ से जुड़ी सारी चीज़े शेयर की। ऐसे में शाहरुख के करियर, स्टारडम, उनकी माता-पिता संग जिंदगी, गौरी संग लव स्टोरी और बच्चों संग रिश्ते से जुड़ी बातों को डेविड ने पूछा था। इस दौरान शाहरुख ने बताया था कि कैसे सालों पहले वे मुंबई आए थे और उनका मकसद गौरी को ढूंढना था। आज शाहरुख के जन्मदिन पर हम आपको बता रहे हैं वो किस्सा।

गौरी को ढूंढने पहुंचे मुंबई

जब शाहरुख़ कॉलेज में पढ़ते थे। वह दिल्ली में रहते थे। शाहरुख और गौरी उस समय एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इसी बीच गौरी शाहरुख को छोड़ मुंबई चली गई थीं। शाहरुख को ये नहीं पता था कि गौरी मुंबई में कहां गई हैं। लेकिन शाहरुख़ ने भी हार नहीं मानी और वो भी गौरी के पीछे पीछे मुंबई चल दिए। लेकिन वह जाने के बाद उन्हें ये महसूस हुआ कि ये शहर कितना बड़ा हैं। जहा वो गौरी को नहीं धुंध सकते। लेकिन इसके बावजूद शाहरुख ने सोचा था कि वह गौरी को किसी बीच पर ढूंढ सकते हैं क्योंकि उन्हें स्विमिंग पसंद थी।

ये भी पढ़ें…HR मैनेजर थी ये लड़की, नौकरी छूटी तो लगी कूड़ा बीनने, IAS बनने का था सपना

ऐसे मिली गौरी

मुंबई के सड़कों पर भटकने के बाद भी गौरी उन्हें नही मिली। सुबह से भूखे-प्यासे घूम रहे शाहरुख के दोस्त भी उनसे गुस्सा हो गए थे। ऐसे में उन्होंने कहा कि बस एक आखिरी बीच पर देख लेते हैं। दोस्तों में से कोई तैयार नहीं था लेकिन फिर भी सब गए। शाहरुख ने एक लड़की की आवाज सुनी और उसे फॉलो किया। इसके बाद उन्होंने वहां ढूंढा तो उन्हें गौरी मिल गईं। गौरी ने उनसे पूछा कि वो मुंबई में क्या कर रहे हैं। फिर शाहरुख ने उन्हें बताया कि वो उनसे मिलने आये हैं।

ये भी पढ़ें…ओवैसी की पार्टी AIMIM के काफिले पर हमला, तोड़ी गाड़ियां, दजर्नों कार्यकर्ता घायल

29 साल बाद भी दोनों का रिश्ता मजबूत

इंटरव्यू के दौरान जब डेविड लेटरमैन ने गौरी से इस बारे में पूछा था तो उन्होंने कहा था कि उनके घरवालों को शाहरुख खान संग उनके रिश्ते के बारे में तब नहीं पता था। वह शाहरुख से ब्रेक लेकर मुंबई गई थीं क्योंकि तब शाहरुख बहुत पोजेसिव थे। हालांकि जब दोनों मिले, उसके बाद अलग नहीं हुए और आज 29 साल बाद भी दोनों का रिश्ता मजबूत बना हुआ है।

ये भी पढ़ें…मोदी का एलान: NDA सरकार बनी तो मातृभाषा में मेडिकल व इंजीनियरिंग की पढ़ाई

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story