×

Bollywood Upcoming Movies: धमाकेदार होगा जुलाई से दिसम्बर महीना, शाहरुख से कंगना तक की ये बड़ी फिल्में मचाएंगी धमाल

Bollywood Upcoming Movies 2023: क्या आप भी अपने फेवरेट स्टार की अपकमिंग फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं, तो आने वाले महीने आपके लिए बेहद खास होने वाले हैं। जी हां..आइए आपको बताते हैं इस साल कौन-कौन सी धमाकेदार फिल्में रिलीज होने वाली है।

Ruchi Jha
Published on: 5 July 2023 11:54 AM GMT
Bollywood Upcoming Movies: धमाकेदार होगा जुलाई से दिसम्बर महीना, शाहरुख से कंगना तक की ये बड़ी फिल्में मचाएंगी धमाल
X
Bollywood Upcoming Movies 2023 (Image credit: Instagram)

Bollywood Upcoming Movies 2023: अगर आप भी फिल्में देखने को शौकीन हैं, तो अपनी चहीते स्टार्स की फिल्मों के रिलीज का आपको भी बेसब्री से इंतजार होगा और आप जैसे फैंस के लिए यह साल काफी धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि जुलाई से लेकर दिसंबर के महीने तक बॉलीवुड की 5 मोस्ट अवेडेट फिल्में रिलीज होने जा रही हैं, जिसके बारे में हम आज यहां आपको बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं कौन-सी हैं वो फिल्में?

जवान (Jawan Release Date)

'पठान' की सफलता के बाद अब फैंस शाहरुख की अपकमिंग फिल्म 'जवान' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। शाहरुख खान को भी अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। बता दें कि एटली कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ड्रीम गर्ल 2 (Dream Girl 2 Release Date)

'ड्रीम गर्ल' के बाद अब मेकर्स 'ड्रीम गर्ल 2' भी लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ अनन्या पांडे नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का पहला पार्ट काफी सुपरहिट रहा था। फिल्म में आयुष्मान खुराना ने पूजा का किरदार निभाया था और एक बार फिर वह पूजा के किरदार में लोगों का मनोरंजन करते नजर आएंगे।

टाइगर 3 (Tiger 3 Release Date)

'भाईजान' सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टाइगर 3' का फैंस ना जाने कब से इंतजार कर रहे हैं। अब तक इस फिल्म के सेट से कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं, जिसके बाद से फैंस और भी ज्यादा एक्साइडेट हो गए हैं। बता दें कि यह फिल्म सिनेमाघरों में 10 नवंबर 2023 को रिलीज होने जा रही हैं। सलमान खान को इस बार अपनी इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।

इमरजेंसी (Emergency Release Date)

कंगना रनौत एक बार फिर अपने डायरेक्शन में बनी फिल्म लेकर आ रही हैं। इस फिल्म का नाम 'इमरजेंसी' है। फिल्म का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की कहानी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर आधारित है, जिसमें कंगना उनका रोल प्ले कर रही हैं। फिल्म 24 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

एनिमल (Animal Release Date)

'तू झूठी मैं मक्कार' के बाद एक बार फिर रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। इस फिल्म में रणबीर का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। फैंस में फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट है। फिल्म सिनेमाघरों में 11 अगस्त 2023 को रिलीज होने जा रही है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story