×

कंगना फिर भड़कीः सुशांत के जन्मदिन पर आई करण जौहर की याद, किया ऐसा

कंगना रनौत ने अपने पहले ट्वीट में सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीरों को साझा किया है। उन्होंने लिखा है कि बॉलीवुड के कई मूवी माफियों ने आपको काफी परेशान किया। सोशल मीडिया पर अपने कई बार इस बात को जाहिर किया।

Shraddha Khare
Published on: 21 Jan 2021 7:04 AM GMT
कंगना फिर भड़कीः सुशांत के जन्मदिन पर आई करण जौहर की याद, किया ऐसा
X
कंगना फिर भड़कीः सुशांत के जन्मदिन पर आई करण जौहर की याद, किया ऐसा photos (social media)

मुंबई : आज का दिन बॉलीवुड सुशांत सिंह राजपूत के लिए काफी खास माना जाता है आज इनका जन्मदिन है। आज इस मौके पर इनके परिवार वाले, फैन्स और बॉलीवुड के कई सेलेब्स सुशांत सिंह को याद कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस मौके पर बॉलीवुड की 'पंगा क्वीन ' कंगना रनौत ने एक बार फिर अपने ट्वीट्स के जरिए यशराज, महेश भट्ट और करण जौहर पर निशाना साधा है।

पहले ट्वीट में कंगना ने लिखी यह बात

कंगना रनौत ने अपने पहले ट्वीट में सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीरों को साझा किया है। उन्होंने लिखा है कि बॉलीवुड के कई मूवी माफियों ने आपको काफी परेशान किया। सोशल मीडिया पर अपने कई बार इस बात को जाहिर किया। मुझे अफसोस है कि मैं कुछ नहीं कर पाई। आपने काफी हिम्मत से इन माफियों को सहन किया। -हैप्पी बर्थडे डियर वन #sushant singh rajpoot

कंगना ने किया दूसरा ट्वीट

पंगा क्वीन ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि सुशांत सिंह की मौत से पहले इस बॉलीवुड इंडस्ट्री ने इनके ऊपर काफी जात्ती की है। इनकी ब्लॉकबास्टर फिल्मों को फ्लॉप घोषित किया। इंडस्ट्री में नेपोटिजम को जगह दी। आपको बता दें कि सुशांत सिंह ने इस भाई भतीजावाद पर आवाज भी उठाई। लेकिन इनकी आवाज को नहीं सुना गया।

sushant singh

तीसरे ट्वीट में बताया महेश भट्ट के बच्चे डिप्रेस्ड

कंगना ने अपने तीसरे ट्वीट में लिखा कि सुशांत सिंह राजपूत ने कहा था यशराज फिल्में उन्हें बैन कर रही हैं। आपको बता दें कि सुशांत ने यह भी कहा कि करण जौहर उन्हें बड़े सपने दिखाए हैं। इसके साथ उन्होंने मेरी फिल्मों को डम्प कर दिया। उसके बाद पूरी दुनिया में बताया कि सुशांत एक फ्लॉप एक्टर है। इसके साथ कंगना ने कहा कि महेश भट्ट के बच्चे डिप्रेस्ड है।

ये भी पढ़ें: हसीनाओं ने खाया धोखा: लेकिन लाइफ जी रही बिंदास, क्या आप जानते हैं इन्हें

सुशांत सिंह राजपूत सोशल मीडिया पर कर रहे ट्रेंड

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कंगना के ट्वीट को नापसंद किया। कई लोगों ने इनके ट्वीट पर अपनी हामी भरी। लोगों का कहना है कि आज इस जश्न के मौके पर ऐसी नेगेटिव बातें नहीं करनी चाहिए। आज सुशांत सिंह राजपूत अपने जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : बिग बॉस की Big फाइट, ऐसे हुई देवोलिना-निक्की की लड़ाई, ‘Me too’ पर हुआ बवाल

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha Khare

Shraddha Khare

Next Story