×

हसीनाओं ने खाया धोखा: लेकिन लाइफ जी रही बिंदास, क्या आप जानते हैं इन्हें

आज हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने ब्रेकअप से खुद को उभारा और अपने जिंदगी में प्यार का दरवाजा भी बंद नहीं होने दिया।

Shreya
Published on: 20 Jan 2021 1:59 PM GMT
हसीनाओं ने खाया धोखा: लेकिन लाइफ जी रही बिंदास, क्या आप जानते हैं इन्हें
X
हसीनाओं ने खाया धोखा: लेकिन लाइफ जी रही बिंदास, क्या आप जानते हैं इन्हें

लखनऊ: अगर आपने ब्रेकअप का अनुभव किया है तो आपको पता ही होगा कि किसी के चले जाने के बाद खुद को संभाल पाना कितना मुश्किल होता है। बशर्ते वो प्यार सच्चा हो। ब्रेकअप के चलते ना केवल दिल टूटता है बल्कि इंसान को डिप्रेशन तक का सामना करना पड़ जाता है। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में भी ऐसे कई उदाहरण हैं जो अपने प्यार को खोने के बाद बुरी तरह टूट गए और कईयों ने तो अपनी जिंदगी खत्म कर ली।

लेकिन कुछ ऐसे भी सितारे हैं, जो जिंदगी में मूव ऑन हुए और अपने लिए ऐसा जीवनसाथी ढूंढा जो हर कदम पर उनका साथ देते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने ब्रेकअप से खुद को उभारा और अपने जिंदगी में प्यार का दरवाजा भी बंद नहीं होने दिया।

यह भी पढ़ें: Dhaakad: अब इस एक्ट्रेस ने आउट किया फर्स्ट लुक, दिख रही बेहद खतरनाक

rubina-abhinav (फोटो- सोशल मीडिया)

रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला

आप रुबीना और अविनाश के रिश्ते के बारे में तो जानते ही होंगे। छोटी बहू शो के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई। दोनों अच्छे दोस्त बने और फिर इनकी लव स्टोरी शुरू हो गई। लेकिन एक दिन ऐसा आया जब, टीवी के इस चहेते कपल ने अपनी राहें अलग कर लीं। रुबीना का आरोप है कि अविनाश ने उनके साथ धोखा किया। जबकि अविनाश का कहना था कि आपस में तालमेल न बैठ पाने के चलते दोनों का रिश्ता टूटा।

लेकिन इस ब्रेकअप के बाद रुबीना ने अपने आप को कमजोर नहीं पड़ने दिया और केवल अपने काम पर ध्यान दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपने हमसफर के रूप में अभिनव शुक्ला को चुना। दोनों के रिश्ते की मजबूती जगजाहिर है। ये कपल बिग बॉस में भी खूब धमाल मचा रहा है।

DIVYANKA (फोटो- सोशल मीडिया)

दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया

टीवी की खूबसूरत अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और हैंडसम हंक शरद मल्होत्रा का रिश्ता करीब नौ साल तक चला। लेकिन दोनों का रिश्ता इतनी दूर आकर भी नहीं टिक पाया और दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि प्यार में धोखा पाने के बाद भी दिव्यांका ने हार नहीं मानी और विवेक दहिया को अपना जीवन साथी चुना और एक बार फिर खुशियों का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें: कंगना भड़क उठीं: सस्पेंड कर दिया गया उनका ट्विटर, बोलीं जीना करूंगी दुश्वार

ANITA (फोटो- सोशल मीडिया)

अनीता हसनंदानी-रोहित रेड्डी

सीरियल 'काव्यांजलि' के सेट पर अनीता हसनंदानी और एजाज खान का प्यार परवान चढ़ा था। दोनों कई सालों तक रिलेशन में रहे, लेकिन अनीता को भी ब्रेकअप के मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा। लेकिन इसके बाद भी अनीता निराश नहीं हुईं। आखिरकार उनके लाइफ में उनके मैन ऑफ द लाइफ की एंट्री हुई। हम बात कर रहे हैं रोहित रेड्डी की। रोहित रेड्डी और अनीता अक्सर कपल गोल्स देते हैं। दोनों ने साल 2013 में शादी की थी। अब दोनों जल्द ही मम्मी पापा भी बनने वाले हैं।

NEHA (फोटो- सोशल मीडिया)

नेहा कक्कड़-रोहनप्रीत सिंह

बॉलीवुड की टॉप सिंगर नेहा कक्कड़ और हिमांशु कोहली कभी फैंस को कपल्स गोल्स दिया करते थे। दोनों की ये जोड़ी उनके फैन्स को काफी पसंद भी थीं। लेकिन नेहा की भी जिंदगी में वो पल आया जिसने उन्हें तोड़कर रख दिया। लेकिन नेहा अपने ब्रेकअप के दर्द से उभरीं और अब उन्होंने रोहनप्रीत सिंह को अपना लाइफ पार्टनर बना लिया। वो रोहनप्रीत के साथ एक बिंदास जिंदगी जी रही हैं। भले ही दोनों के बीच उम्र का फासला हो, लेकिन दोनों की बॉन्डिंग और रिश्ता एक मिसाल की तरह पेश किया जाता है।

यह भी पढ़ें: शाहरुख की फिल्म के सेट पर जमकर मारपीट, डायरेक्टर सिद्धार्थ को जड़ा थप्पड

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story