×

कोरोना पर भारी है ये सन्नाटा, चंद घंटों में जुदा हुईं दो महान हस्तियां

इरफान खान और ऋषि कपूर इन सितारों का जाना कुछ ऐसा हुआ कि एक के जाने के गम में आंसू पोछे  भी  नहीं थे दूसरे ने भी सुबह दुनिया की नींद खुलते ही खुद को सुला दिया।

suman
Published on: 30 April 2020 6:10 AM GMT
कोरोना पर भारी है ये सन्नाटा, चंद घंटों में जुदा हुईं दो महान हस्तियां
X

मुंबई : 24 घंटे के अंदर इरफान खान और ऋषि कपूर इन सितारों का जाना कुछ ऐसा हुआ कि एक के जाने के गम में आंसू पोछे भी नहीं थे दूसरे ने भी सुबह दुनिया की नींद खुलते ही खुद को सुला दिया। आज सुबह ऋषि कपूर के निधन ने बॉलीवुड को जबरदस्त झटका दिया है। इरफान और ऋषि का इस तरह जाने से लोग सकते में है और कोरोना महामारी से भी लोगों का ध्यान हट गया है। सभी घर से इन महान कलाकारों के लिए संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं।

यह पढ़ें....ऋषि कपूर का निधन: अमिताभ समेत दिग्गजों ने जताया शोक, जानें किसने क्या कहा

कल इरफान आज ऋषि

कल इरफ़ान खान की मौत के बाद आज सदाबहार ऋषि कपूर का निधन हो गया है।वो 67 वर्ष के थे और उनका कैंसर का इलाज चल रहा था। उन्हें एक हफ्ते पहले दक्षिण मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कल उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी और उन्हें आईसीयू में एडमिट किया गया था। उन्हें कैंसर के बीमारी से जुड़ी और समस्याएं हो गई थीं और कल उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही।

अमेरिका से लौटने के बाद भी ऋषि कपूर पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हुए थे। उनका इलाज चल रहा था। बुधवार को उन्हें सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत काफी चिंताजनक थी। आज इलाज के दौरान सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर ऋषि कपूर ने आखिरी सांस ली। ऋषि कपूर ने ल्यूकेमिया से दो साल लड़ाई लड़ी।

बता दें कि अमिताभ बच्चन ने 9 बजकर 32 मिनट पर ये ट्वीट करके बता दिया था कि ऋषि कपूर का निधन हो गया है।उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि वो गए। ऋषि कपूर गए। अभी उनका निधन हुआ। मैं तबाह गया हूं ।

कल इरफान खान का निधन

इसी तरह बुधवार को बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का निधन हो गया था। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इरफान खान ने 54 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी। साल 2018 में ही इरफान ने दुनिया को कैंसर के बारे में जानकारी दी थी, लेकिन दो साल बाद जिंदगी से जारी इस जंग को इरफान हार गए थे। इरफान खान पेट की समस्या से जूझ रहे थे, उन्हें कोलन इंफेक्शन हुआ था।

दोनों को ही साल 2018 में कैंसर हुआ

बॉलीवुड फिल्मों और इन कलाकारों को चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है। केवल भारत में ही नहीं बल्कि एशिया के कई देशों सहित दुनियाभर में बॉलीवुड का खास स्थान है। ऋषि कपूर और इरफान खान इंडस्ट्री के सबसे दिग्गज कलाकारों में शुमार किए जाते हैं। दोनों को ही साल 2018 में कैंसर हुआ था। दोनों ने इसके खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी और दोनों ही ठीक होकर देश लौट भी आए थे। लेकिन फिर अचानक ही दोनों की तबीयत बिगड़ी और 24 घंटे के भीतर दोनों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। देश और दुनिया के उनके करोड़ों प्रशंसक शोक में डूबे हुए हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसे बॉलीवुड के लिए काला सप्ताह बता रहे हैं।

दोनो कलाकारों की उम्दा एक्टिंग

जहां इरफान खान में आंखों से सब कुछ कहने की कला थी तो वहीं ऋषि कपूर अपने दौर में अपने अंदाज , स्टाइल और अपने स्वेटर से दिल जीतना जानते थे। चाहे बॉबी के युवा ऋषि कपूर हो या मुल्क के देशभक्त मुस्लिम हर किरदार को बेहतरीन जिया था। इसलिए दोनों बेहतरीन कलाकार थे किसी की भी तुलना करना सही नहीं होगा। दोनों में जो चीज समान थी वो इनका जाना।

यह पढ़ें....कपूर खानदान का ‘चिंटू’ आखिर कैसे बन गया बॉलीवुड का ‘ऋषि’, यहां जानें

दिल्ली में फंसी बेटी रिद्धिमा कपूर

उनके आखिर वक्त में उनकी पत्नी नीतू कपूर उनके साथ ही रहीं। वहीं, उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर ने सरकार से दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा की इजाजत मांगी है। लॉकडाउन की वजह से फिलहाल वह दिल्ली में फंसी हुई हैं।

बता दें कि ऋषि कपूर ने बॉबी फ़िल्म के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कमद रखा था। इस फ़िल्म को राज कपूर ने निर्देशित किया था। इसके बाद ऋषि अपने फ़िल्मी करियर में कई शानदार फ़िल्में की। ऋषि के बटे रणबीर कपूर इस वक्त बॉलीवुड में सक्रिय हैं।

suman

suman

Next Story