×

Cannes Festival 2019: प्रियंका चोपड़ा बनने वाली हैं माँ, दोस्तों ने कियें ये कॉमेंटस्

फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में फ्रांस में चल रहे Cannes Film Festival 2019 में डेब्यू किया है। वहां से आ रही उनके फोटो को देखकर कई लोग इस बात के कयास लगा रहे हैं कि प्रियंका चोपड़ा पेट से हैं और वह जल्द मां बनने वाली हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 19 May 2019 5:57 AM GMT
Cannes Festival 2019: प्रियंका चोपड़ा बनने वाली हैं माँ, दोस्तों ने कियें ये कॉमेंटस्
X

नई दिल्ली: फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में फ्रांस में चल रहे Cannes Film Festival 2019 में डेब्यू किया है। वहां से आ रही उनके फोटो को देखकर कई लोग इस बात के कयास लगा रहे हैं कि प्रियंका चोपड़ा पेट से हैं और वह जल्द मां बनने वाली हैं।

जिसके चलते उनके प्रशंसक उनके फोटो पर लगातार इस बात के बारे में उनसे पूछताछ कर रहे हैं। लेकिन हॉलीवुड की एक अभिनेत्री ऑक्टेविया स्पेंसर के द्वारा किए गए कमेंट से इन कयासों को और बल मिल रहा है।

यह भी देखें... नवाजुद्दीन सिद्दीकी का 43वां बर्थडे आज, उत्तरप्रदेश मुजफ्फरनगर से शुरू हुई कहानी

प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पोस्ट पर अमेरिकन अभिनेत्री ऑक्टेविया स्पेंसर ने लिखा है,’ ‘Stunning Mamacita’जिसका इंग्लिश में मतलब होता है ‘hot momma’। गौरतलब है कि ऑक्टेविया स्पेंसर प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म ‘A Kid Like Jake’ के प्रमोशनल इवेंट पर भी साथ नजर आई थीं और दोनों बहुत अच्छे दोस्त भी हैं।

ऑक्टेविया स्पेंसर के द्वारा प्रियंका चोपड़ा के फोटो पर किया गया कमेंट इस बात को और हवा देता है कि क्या इस बात में कोई भी सच्चाई है। अब इस बात की पुष्टि मात्र प्रियंका चोपड़ा और Nick Jonas ही कर सकते हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास में Cannes Film Festival 2019 में एक साथ एंट्री की हैl दोनों बहुत खूबसूरत लग रहे थे।

यह भी देखें... बदला लेना किलिंग मशीन मोसाद से सीखो, जो ना तो भूलते हैं, ना ही माफ करते हैं

दोनों के साथ होने के चलते लोग इस बात के कयास लगा रहे हैं कि क्या दोनों जल्द इसकी आधिकारिक घोषणा करने वाले हैं कि क्या प्रियंका चोपड़ा पेट से है। प्रियंका चोपड़ा जल्द फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आएंगीl इस फिल्म में उनके अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम की अहम भूमिका है। यह फिल्म जल्द रिलीज होगी। प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित भी है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story