×

प्रभुदेवा ने यहां पर की सीक्रेट वेडिंग, जानिए उनकी पत्नी के बारें में रोचक बातें

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभुदेवा फिजियोथेरेपिस्ट से तब मिले जब वो उनके पास अपनी बैक पेन के ट्रीटमेंट के लिए गए थे। यहीं से दोनों के बीच मेल-मिलाप का दौर शुरू हुआ था।

Newstrack
Published on: 20 Nov 2020 9:28 AM GMT
प्रभुदेवा ने यहां पर की सीक्रेट वेडिंग, जानिए उनकी पत्नी के बारें में रोचक बातें
X
उनकी पहली शादी 1995 में प्रभुदेवा रामलता से हुई थी। रामलता से प्रभुदेवा को 3 बच्चे हैं। उनके बड़े बेटे का 2008 में कैंसर से निधन हो गया था।

मुंबई: इस वक्त की बड़ी खबर मुंबई से आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड कोरियोग्राफर प्रभुदेवा शादी के बंधन में बंध गये हैं। उन्होंने सितंबर के महीने में बिहार बेस्ड फिजियोथेरेपिस्ट से शादी कर ली थी। ये जानकारी अब जाकर बाहर आ पाई है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये शादी प्रभुदेवा के मुंबई रेजिडेंस में हुई थी। हालांकि प्रभुदेवा ने इतने दिनों के बाद भी अपनी शादी को सीक्रेट रखा हुआ है।

उनकी तरफ से अपनी शादी को लेकर अभी तक कोई बयान नहीं आया है। उनकी तरफ से शादी की खबरों को लेकर अभी तक कोई पुष्टि भी नहीं की गई है।

Prabhudeva प्रभुदेवा ने यहां पर की सीक्रेट वेडिंग, जानिए उनकी पत्नी के बारें में रोचक बातें |(फोटो:सोशल मीडिया)

ये भी देखें: भारत की भयानक स्ट्राइक: आतंकियों की कांप उठी रूह, तबाह हुए कई सारे ठिकाने

फिजियोथेरेपिस्ट से ऐसे हुई थी मुलाकात

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभुदेवा फिजियोथेरेपिस्ट से तब मिले जब वो उनके पास अपनी बैक पेन के ट्रीटमेंट के लिए गए थे। यहीं से दोनों के बीच मेल-मिलाप का दौर शुरू हुआ था। उनके बीच बातचीत बढ़ते हुए डेट तक जा पहुंची। उन्होंने सितंबर के महीने में शादी कर ली।

अभी बीते दिनों ही मीडिया में ये खबरें आई थी कि प्रभुदेवा अपनी भतीजी/भांजी से विवाह करने जा रहे हैं। लेकिन सूत्रों ने इस खबर को सिरे से नकार दिया है।

सूत्रों के जरिये मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि प्रभुदेवा की फिजियोथेरेपिस्ट से शादी हो गई है और वो उनकी भतीजी नहीं है। इस वक्त दोनों चेन्नई में हैं।

प्रभुदेवा की तरफ से अभी तक शादी को लेकर कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस की वजह से प्रभुदेवा की शादी प्राइवेट सेरेमनी में हुई। हालांकि न्यूजट्रैक प्रभुदेवा की शादी की खबर की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी देखें: इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि: ऐसे याद किया कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने, कही ये बातें

Prabhudeva प्रभुदेवा ने यहां पर की सीक्रेट वेडिंग, जानिए उनकी पत्नी के बारें में रोचक बातें |(फोटो:सोशल मीडिया)

प्रभुदेवा का पहली पत्नी से हो चुका है तलाक

गौरतलब है कि प्रभुदेवा की ये दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी 1995 में प्रभुदेवा रामलता से हुई थी। रामलता से प्रभुदेवा को 3 बच्चे हैं। उनके बड़े बेटे का 2008 में कैंसर से निधन हो गया था। 2011 में प्रभुदेवा और रामलता का तलाक हो गया और दोनों अलग हो गये थे।

प्रभुदेवा ने 2010 में Villu में नयनतारा के साथ काम किया था। उस वक्त दोनों के रिलेशन की खूब चर्चा हुई थीं। ऐसा कहा जाता है कि जब रामलता को प्रभुदेवा के अफेयर की खबर लगी थी तो उन्होंने भूख हड़ताल पर जाने की वार्निंग दी थी। इसके कुछ समय बाद प्रभुदेवा और रामलता एक दूसरे से अलग हो गये थे। उनके बीच तलाक हो गया था।

उसके कुछ समय के बाद ही प्रभुदेवा और नयनतारा के ब्रेकअप की खबरें आई थीं। तभी से प्रभुदेवा ने अपने काम पर फोकस करने शुरू कर दिया था।

ये भी पढ़ें…छठ पूजा के दिन भयानक हादसा: कांपा पूरा देश, चारों तरफ बिछ गईं लाशें ही लाशें

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story