×

NCB लॉकअप में भारती की ऐसी गुजरी रात, पति हर्ष भी गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी

ड्रग मामले में लगातार एक के बाद एक बड़े सलेब्रटी का नाम सामने आ रहा है। इस बार बीते शनिवार को ड्रग मामले में कॉमेडियन भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद उनकी आज कोर्ट में पेशी है।

Monika
Published on: 22 Nov 2020 3:22 AM GMT
NCB लॉकअप में भारती की ऐसी गुजरी रात, पति हर्ष भी गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी
X
कॉमेडी 'क्वीन' भारती गिरफ्तार

ड्रग मामले में लगातार एक के बाद एक बड़े सलेब्रटी का नाम सामने आ रहा है। इस बार बीते शनिवार को ड्रग मामले में कॉमेडियन भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद उनकी आज कोर्ट में पेशी है। NCB ने उनसे लगातार साढ़े तीन घंटे पूछताछ की थी। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

पति भी हुए गिरफ्तार

वही घंटों पूछताछ के बाद भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया को भी ड्रग केस में गिरफ्तार किया गया। खबरों की माने तो NCB ने भारती और हर्ष को एक पैडलर के सामने बैठाकर भी सवाल किए, जिसके बाद दोनों ने गांजा लेने की बात काबूली। बता दें, कि ड्रग पैडलर ने शुक्रवार को पूछताछ में भारती और हर्ष का नाम लिया था।

घर से मिला इतना गंजा

NCB ने भारती और हर्ष के अंधेरी, लोखंडवाला और वर्सोवा के घरों और ऑफिस में रेड की गई थी। 21 नवंबर को NCB ने खार दांडा इलाके में छापा मारा और LSD गांजा (40 ग्राम) और साइकोट्रोपिक दवाएं सहित कई ड्रग्स के साथ 21 साल के एक तस्कर को पकड़ा। जिसके बाद NCB ने शनिवार को ही दो अन्य स्थानों पर रेड मारा जिसमें भारती के प्रोडेक्शन ऑफिस और घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

यह भी पढ़े: सुशांत सिंह केस: अभी तक सच नहीं आ पाया सामने, जांच एजेंसियों पर सवाल

एक्टर अर्जुन रामपाल के घर भी हुई थी छापेमारी

अब तक ड्रग कनेक्शन में कई सलेब्स का नाम सामने आ चूका है। हाल ही में NCB ने अर्जुन रामपाल की गर्ल फ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्र‍िएड्स के भाई अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स को गिरफ्तार किया था। एक्टर अर्जुन रामपाल के घर भी छापेमारी की थी। इस दौरान लैपटॉप, मोबाइल फोन और टैबलेट जैसे इलेक्ट्रोनिक गैजेट बरामद किए गए थे और अर्जुन के ड्राइवर को हिरासत में लिया गया था। इसके अलावा एनसीबी ने बॉलीवुड निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी को भी उनके आवास से गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़े: भारती सिंह ऐसे बनीं कॉमेडी क्वीन, कभी सोती थीं भूखे पेट, ऐसा है 10 साल का सफर

इन शो में करती है काम

वही भारती सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आती हैं। भारती पति हर्ष संग कई शोज होस्ट कर चुकी हैं।

यह भी पढ़े: भारती सिंह गिरफ्तार: ड्रग्स केस में फंसी कॉमेडियन क्वीन, पीती हैं गांजा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story