×

कॉमेडियन भारती सिंह ने प्रेग्नेंट होने के सवाल पर दिया ये जवाब!

कॉमेडियन भारती सिंह एक बार से चर्चा में है। इस बार चर्चा की वजह उनकी प्रेगनेंसी को बताया जा रहा है। मीडिया में ऐसी ख़बरें आ रही हैं कि भारती प्रेंग्नेट हो गई है।

Aditya Mishra
Published on: 6 May 2019 6:18 AM GMT
कॉमेडियन भारती सिंह ने प्रेग्नेंट होने के सवाल पर दिया ये जवाब!
X

मुंबई: कॉमेडियन भारती सिंह एक बार से चर्चा में है। इस बार चर्चा की वजह उनकी प्रेगनेंसी को बताया जा रहा है। मीडिया में ऐसी ख़बरें आ रही हैं कि भारती प्रेंग्नेट हो गई है।

सोशल मीडिया में भारती को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वहीं अब इस पर जवाब देने के लिए भारती को खुद आगे आकर सफाई देने पड़ रही है। भारती ने एक इंटरव्यू में प्रेग्नेंसी की खबरों को गलत बताया है।

ये भी पढ़ें...कपिल शर्मा की शादी में भारती सिंह ने जमकर किया डांस

बताते चले कि शनिवार को भारती की तबीयत ठीक नहीं थी। उन्होंने एक टीवी शो की शूटिंग के दौरान सेट पर उल्टी कर दी थी। जिसके बाद से ये कयास तेज हुए कि भारती सिंह प्रेग्नेंट हैं। लेकिन भारती ने एक इंटरव्यू में प्रेग्नेंसी की खबरों को गलत बताया है।

भारती सिंह ने कहा- ''मैं ओवरवेट हूं। इसलिए लोगों को अक्सर ये लगता है कि मैं प्रेग्नेंट हूं। हर्ष और मैं बच्चा चाहते हैं, लेकिन हम बच्चे को लेकर नवंबर से प्लानिंग शुरू करेंगे। इस समय लाइफ बहुत व्यस्त हैं और मैं अभी बच्चे के बारे में सोच भी नहीं सकती हूं। ''

ये भी पढ़ें...‘ये मेरे बाप का शो है’ स्टेज पर बोलीं भारती सिंह

जब भारती सिंह से सेट पर तबीयत बिगड़ने की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा- लोगों ने मुझे उल्टी करते हुए देखा लेकिन वो बस एक गैस्टिक प्रॉब्लम थी। इससे ज्यादा कुछ भी नहीं।

बता दें, भारती सिंह टीवी शो खतरा खतरा खतरा को अपने पति हर्ष के साथ होस्ट कर रही हैं। इससे पहले दोनों पति पत्नी स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 9 में दिखे थे। शो में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था।

भारती सिंह खतरा खतरा खतरा के अलावा कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में नजर आती हैं। भारती की मौजूदगी कपिल के शो में चार चांद लगाती है. भारती सिंह के सितारे बुलंदियों पर हैं। वे टीवी की पसंदीदा कॉमेडियन में से हैं।

ये भी पढ़ें...PHOTOS: मंगेतर के साथ शादी के शॉपिंग में बिजी है भारती सिंह

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story