×

'ये मेरे बाप का शो है' स्टेज पर बोलीं भारती सिंह

इन दिनों कमीडियन भारती सिंह का एक विडियो वायरल हो रहा है। विडियो भारती सिंह के शो 'खतरा खतरा खतरा' का है। जिसके प्रोड्यूसर भारती के पति हर्ष लम्बोडिया हैं। विडियो ने भारती बोलती हैं, कि ये मेरे बाप का शो हैं। जिसके कारण मीडिया में बहुत चर्चा में है यह विडियो।

Vidushi Mishra
Published on: 9 April 2019 8:18 AM GMT
ये मेरे बाप का शो है स्टेज पर बोलीं भारती सिंह
X

मुंबई- पंजाब में जन्मी भारती सिंह ने 2008 से टीवी पर पहल की, और आज एक मशहूर कमीडियन हैं। उनके इस कॉमिडी अंदाज के कारण भारती बड़े-बड़े कलाकारों के साथ-साथ टीवी के कई मशहूर प्रोग्रामों को भी होस्ट कर चुकी हैं। और वह ऐसे पंच और जोक्स क्रैक करती हैं कि लोग भी पेट पकड़कर हंसने को मजबूर हो जाते हैं।

यें भी देखें::विटामिन डी की अधिक खुराक से हो सकती हैं, किडनी खराब

उनकी कॉमिडी के सलमान खान के साथ रोहित शेट्टी भी फैन हैं। ‘बिग बॉस’ सीजन 12 में भारती गेस्ट के रूप में गयी थी। 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 9 में रोहित शेट्टी ने भारती की खूब तारीफ भी की थी। हाल ही में भारती सिंह का एक विडियो आया है जो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। यह विडियो भारती के शो 'खतरा खतरा खतरा' का है, जिसमें भारती डबल रोल में नजर आ रही हैं।

विडियो में भारती ने एक मां और एक बेटे का डबल रोल किया है। इसमें दिख रहा है कि जब मां के रोल में भारती अपने बेटे चिंटू (भारती सिंह) से पूछती हैं कि वह यहां क्या कर रहा है तो वह कहता है, 'यह मेरे बाप का शो है।' इस पर हर्ष लिंबाचिया कहते हैं 'चांटा मारूंगा।'

यें भी देखें:एनआईए के सवालों के जवाब देने के लिए मीरवाइज दूसरे दिन भी हुए पेश

भारती का यह विडियो काफी मजेदार है और लोग इसे जमकर देख रहे हैं व पसंद कर रहे हैं। इस विडियो को अब तक 80 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। अब आपका भारती के इस विडियो के बारे में क्या कहना है? जरा देखिए और बताइए।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story