×

कोरोना से जंग: आयशा टाकिया के पति की हो रही तारीफ, किया ऐसा काम

कोरोना वायरस के मामले लाख कोशिश के बावजूद दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग को बनाने के लिए सरकार ने 40 दिनों का लॉकडाउन का लगाया है। देश में बढ़ती महामारी को देखते हुए कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की मदद करने के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई स्टार्स आगे आ रहे हैं। एक्टर और एक्ट्रेस सभी लगातार पीएम केयर्स रिलीफ फंड में दान कर रहे हैं।

suman
Published on: 17 April 2020 4:52 AM GMT
कोरोना से जंग: आयशा टाकिया के पति की हो रही तारीफ, किया ऐसा काम
X

मुंबई : कोरोना वायरस के मामले लाख कोशिश के बावजूद दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग को बनाने के लिए सरकार ने 40 दिनों का लॉकडाउन का लगाया है। देश में बढ़ती महामारी को देखते हुए कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की मदद करने के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई स्टार्स आगे आ रहे हैं। एक्टर और एक्ट्रेस सभी लगातार पीएम केयर्स रिलीफ फंड में दान कर रहे हैं। ऐसा कर करके वह देश की आर्थिक मदद में बड़ा योगदान कर रहे हैं। इसके बाद कई सितारे अपना होटल और फार्महाउस, पर्सनल ऑफिस क्वारंटीन सेंटर के लिए दे रहे हैं। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड के एक और नाम जुड़ गया है। वह हैं एक्ट्रेस आयशा टाकिया के पति फरहान आजमी। उन्होंने भी मदद का हाथ आगे बढ़ाया है।

यह पढ़ें...बहूते पढ़ाकू ये एक्टर्स: फिर भी इसलिए चुना Bollywood को और बने सुपरस्टार्स

फरहान आजमी ने बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) को अपना गल्फ होटल क्वारनटीन सेंटर के रूप में इस्तेमाल करने के लिए दिया है। फरहान का यह होटल साउथ मुंबई में स्थ‍ित है। इस बात की जानकारी फरहान ने इंस्टाग्राम पर दी। अब फरहान आजमी का यह गल्फ होटल मुंबई पुलिस द्वारा क्वारनटीन सेंटर के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा।

फरहान एक पोस्ट शेयर कर लिखा- 'गल्फ होटल एक स्टैंडिंग ओवेशन का हकदार है क्योंकि यह हर बार मुसीबत के समय काम आता है। 1993 के दौरान हुए दंगे में धारावी, प्रतीक्षा नगर और दूसरे क्षेत्र के लोग यहां ठहरे और आज कोरोना के संकट के समय यह उनके काम आ रहा है जो हमें बचा रहे हैं।

यह पढ़ें...BARC की रिपोर्ट: रामायण-महाभारत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, बने दर्शकों की पहली पसंद

बता दें फरहान एक आंत्रेप्रेन्योर हैं और रेस्तरां के मालिक भी हैं। उन्होंने साल 2009 में आयशा टाकिया के साथ शादी की थी। दोनों को एक बेटा भी है। इस जंग से लड़ने के लिए फरहान आजमी लगातार किसी न किसी रूप में लोगों की मदद कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ राहत साम्रगी भी पहुंचाई थी। साल 2009 में आयशा टाकिया के साथ शादी की थी। फरहान संग शादी के लिए आयशा टाकिया ने मुस्लिम धर्म अपनाया है।

suman

suman

Next Story