×

इस एक्ट्रेस ने प्रिंस चार्ल्स के ठीक होने की मांगी दुआ, कभी जुड़ा था ऐसे नाम...

कोरोना वायरस से आम हो या खास कोई भी नहीं बच पा रहा हैं इसके चलते देश और दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है।  पूरी दुनिया में अब तक लाखों लोग इससे पीड़ित हो चुके हैं और 22 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना से पीड़ित होने वाले लोगों में इंग्लैंड की रॉयल फैमिली के प्रिंस चार्ल्स भी शामिल हैं।

suman
Published on: 27 March 2020 1:51 AM GMT
इस एक्ट्रेस ने प्रिंस चार्ल्स के ठीक होने की मांगी दुआ, कभी जुड़ा था ऐसे नाम...
X

मुंबई: कोरोना वायरस से आम हो या खास कोई भी नहीं बच पा रहा हैं इसके चलते देश और दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। पूरी दुनिया में अब तक लाखों लोग इससे पीड़ित हो चुके हैं और 22 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना से पीड़ित होने वाले लोगों में इंग्लैंड की रॉयल फैमिली के प्रिंस चार्ल्स भी शामिल हैं।

71 साल के प्रिंस चार्ल्स हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी ने प्रिंस चार्ल्स के जल्द ठीक होने के लिए दुआ की है। एक वेबसाइट को बताते हुए पद्मिनी ने कहा, 'मेरी दुआएं उनके साथ हैं। मैं उनके जल्द ठीक होने की दुआ करती हूं।

यह पढ़ेंं...लॉकडाउन में सलमान खान, फार्म हाउस में इस एक्ट्रेस के साथ ऐसे बिता रहे हैं समय

एक्ट्रेस का जुड़ा था नाम

बता दें कि एक समय था जब पद्मिनी का नाम प्रिंस चार्ल्स से जुड़ा था। अगर आपको याद हो तो 1980 में पद्मिनी और प्रिंस चार्ल्स की किस के खूब चर्चे हुए थे। ये उस समय की बात है जब प्रिंस चार्ल्स भारत आए थे। तब पद्मिनी ने फूलों की माला से उनका स्वागत किया था। उस समय पद्मिनी 15 साल की थीं। खबर है कि पद्मिनी की इस बात से प्रिंस चार्ल्स को भी हैरानी हुई थी। इसके बाद ये किस सिनेमा के इतिहास की सबसे विवादित बातों में गिना जाने लगा।

यह पढ़ेंं...सलमान खान को कोरोना से नहीं डर -राधे की शूटिंग नहीं की बंद…

बता दें कि प्रिंस चार्ल्स स्कॉटलैंड में आइसोलेशन में हैं। उनकी पत्नी कमिला भी उनके साथ हैं, हालांकि उनका टेस्ट नेगेटिव आया है। भारत की बात करें तो अभी तक लगभग 700 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है और 10 से ज्यादा की मौत हो चुकी है। सिंगर कनिका कपूर भी कोरोना पीड़ितों में शामिल हैं।

suman

suman

Next Story