×

पति निक के साथ घर में कैद हुईं प्रियंका, बताया कैसे कट रहे दिन

कोरोना का कहर हर क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। वहीं बॉलीवुड स्टार्स भी इससे काफी घबराए हुए हैं। कई बॉलीवुड एक्टर्स ने तो कुछ समय के लिए खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रखा है।

Shreya
Published on: 19 March 2020 5:09 AM GMT
पति निक के साथ घर में कैद हुईं प्रियंका, बताया कैसे कट रहे दिन
X

मुंबई: कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब तक देश में 169 केसेस सामने आ चुके हैं, जिनमें 3 की मौत हो गई है और 16 लोग सही होकर घर जा चुके हैं। यानि अब देश में एक्टिव मामले कुल 150 हैं। कोरोना का कहर हर क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। वहीं बॉलीवुड स्टार्स भी इससे काफी घबराए हुए हैं। कई बॉलीवुड एक्टर्स ने तो कुछ समय के लिए खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रखा है और अपने फैंस को भी सुरक्षित और सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं।

प्रियंका ने कोरोना से प्रभावित हुई लाइफ के बारे में बताया

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव आई थीं और उन्होंने इस इंस्टा लाइव के दौरान बताया कि किस तरह उन्होंने अपने हसबैंड निक के साथ खुद को 8 दिनों से सेल्फ आइसोलेशन में रखा हुआ है। उन्होंने ये बताया कि कोरोना वायरस की वजह से उनकी लाइफ में क्या प्रभाव पड़ा है।

यह भी पढ़ें: कोरोना का कहर: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75 करोड़ लोगों को मिलेगा फायदा

ये सब बहुत अजीब लग रहा

एक्ट्रेस ने कहा कि मैं ये उम्मीद करती हूं कि आप सभी सेफ होंगे। मैं आप सभी का हालचाल जानने के लिए आई हूं। उन्होंने कहा कि ये काफी मुश्किल समय है, जिसने हमारी जिंदगियों को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। उन्होंने कहा ऐसा लग रहा है जैसे कोई फिल्म चल रही है, लेकिन ऐसा नहीं है। प्रिंयका ने आगे बताया कि वो और निक पिछले एक हफ्ते से घर पर ही हैं। उन्होंने कहा कि हमेशा हम सब इतने व्यस्त रहते थे और लोगों से घिरे रहते थे और अचानक हमारी जिंदगी ऐसी हो गई है। ये सब बहुत अजीब लग रहा है।

प्रियंका डॉक्टर्स की टीम के साथ करेंगी लाइव

प्रियंका ने इस दौरान कोरोना वायरस को लेकर आ रही तरह-तरह की खबरों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि आप सब की ही तरह मैं भी इंटरनेट पर इस बारे में पढ़ रही हूं और ये सब काफी डरावना है। एक्ट्रेस ने कहा कि इंटरनेट पर आने वाली खबरों में कितनी सच है और कितनी गलत इसका पता लगाना काफी मुश्किल है। इसलिए प्रियंका ने फैंस के लिए डॉक्टर्स की एक टीम के साथ लाइव आने की अनाउंसमेंट की है। ये डॉक्टर्स लोगों को उनके सवालों का जवाब देंगे।

यह भी पढ़ें: MP का सियासी बवाल, सुप्रीम कोर्ट में फिर बहुमत परीक्षण पर सुनवाई

अमिताभ बच्चन ने भी खुद को रखा आइसोलेशन में

वहीं प्रियंका चोपड़ा के अलावा बॉलीवुड के कई एक्टर्स ने भी खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रखा हुआ है। इस लिस्ट में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का भी नाम भी शामिल है, उन्होंने भी खुद को सेल्फ आइसोलेशन में लेने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।



इन बॉलीवुड स्टार्स ने भी खुद को घर में किया बंद

अमिताभ बच्चन के अलावा आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर समेत कई स्टार्स ने घर में ही रहने का फैसला किया है। वहीं विदेश से वापस भारत लौटे भजन गायक अनूप जलोटा को भी मुंबई के होटल में आइसोलेशन में रखा गया है। इसके अलावा हाल ही में कैटरीना कैफ और जैकलीन फर्नांडीस ने घर में ही जिम करने के वीडियो शेयर किए थे। वहीं कई स्टार्स भी लोगों को जागरूक कर रहे हैं और खुद भी मास्क आदि पहनकर खुद की सुरक्षा कर रहे हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें: नीला रंग और साफ आसमान, गूगल का ये डूडल कह रहा बहुत कुछ, जानिए..

Shreya

Shreya

Next Story