×

प्यार ने ली थी जान या कोई और थी बात, इस एक्ट्रेस की मौत का अब तक नहीं खुला राज

बॉलीवुड की रंगीन दुनिया में दिव्या भारती उन कलाकारों में गिनी जाती है जिनका करियर महज कुछ सालों का रहा, लेकिन उन सालों में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई। महज तीन साल के एक्टिंग करियर में दिव्या भारती ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। माना जाता था कि

suman
Published on: 5 April 2020 4:13 AM GMT
प्यार ने ली थी जान या कोई और थी बात, इस एक्ट्रेस की मौत का अब तक नहीं खुला राज
X

मुंबई: बॉलीवुड की रंगीन दुनिया में दिव्या भारती उन कलाकारों में गिनी जाती है जिनका करियर महज कुछ सालों का रहा, लेकिन उन सालों में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई। महज तीन साल के एक्टिंग करियर में दिव्या भारती ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। माना जाता था कि दिव्या भारती की किस्मत अपने सातवें आसमान पर थी इसलिए वे जो भी फिल्म साइन करती थीं वह जरूर हिट होती थी। सफलता के सर्वोच्च शिखर तक पहुंचने के बाद दिव्या भारती ने अपने कॅरियर के चरम पर ही शादी कर ली, लेकिन यह शादी उनके लिए बर्बादी साबित हुई।

यह पढ़ें...पाकिस्तान ने एयर इंडिया का इस अनोखे अंदाज में किया स्वागत, कहा- हमें आप पर गर्व है

16 साल की उम्र, ऋषि कपूर और शाहरुख खान जैसे सितारों के साथ रोमांस, 90 की दशक की शुरुआत में दिव्या भारती ने सिनेमा की दुनिया में कदम रखा और चंद सालों में ही सभी को अपना दीवाना बना दिया। मगर किसे पता था कि उनकी ये दीवानगी ज्यादा समय तक नहीं चलने वाली है। दिव्या भरती के करियर ने अभी उड़ान भरी ही थी कि उनके जीवन में पूर्णविराम लग गया और एक जगमगाता हुआ भविष्य धुंधली याद बन कर रह गया। दिव्या भारती के निधन की खबर से सारा देश शॉक हो गया और उनके प्रशंसकों का दिल टूट गया।

दिव्या की शख्सियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि महज तीन साल के अंदर वे इंडस्ट्री की एक बड़ी एक्ट्रेस बन गई थीं। उनकी तुलना माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी जैसी एक्ट्रेस से की जाने लगी थी। चाहें डांस हो या फिर जज्बात से भरी एक्टिंग या हो अदाओं का जादू, दिव्या भारती ने कम समय में ही अपना अलग मुकाम हासिल किया।

दिव्या की रहस्यमयी मौत

दिव्या भरती का जन्म 25 फरवरी 1974 को हुआ था। 5 अप्रैल, 1993 को फ्लैट की खिड़की से फिसलकर गिरने से दिव्या की रहस्यमयी मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार दिव्या की मौत मुम्बई के वर्सोवा इलाके में एक पांच मंजिला बिल्डिंग से गिरने की वजह से हुई थी। इस दौरान कुछ लोगों ने इसे आत्महत्या भी बताया था जबकि कुछ लोगों को इस मौत के पीछ एक षड्यंत्र नजर आ रहा था। मुंबई पुलिस ने भी इस केस की फाइल को 1998 में बन्द कर दिया।

रिपोर्ट्स की मानें तो जिस रात यह घटना घटी, उसी दिन दिव्या ने अपने लिए एक फ्लैट खरीदा था। 5 अप्रैल को हैदराबाद में दिव्या की फिल्म की शूटिंग होनी थी, लेकिन फ्लैट खरीदने की वजह से दिव्या ने अपनी शूटिंग कैंसिल कर दी और अगले दिन की तारीख दे दी। रिपोर्ट के मुताबिक उस दिन दिव्या डिजाइनर नीता लुल्ला और उनके पति के साथ अपने वर्सोवा वाले फ्लैट पर मुलाकात करने वाली थीं।

उनकी मौत को पति साजिद से भी जोड़ा गया

दबी जुबान से लोग इस पूरे मामले में दिव्या भारती के पति साजिद नाडियाडवाला पर अंगुली उठाते रहे है। इस मृत्यु को अंडरवर्ल्ड के साथ जोड़ कर देखा जा रहा था। जबकि एक दूसरी थ्योरी के मुताबिक दिव्या भारती की साजिद के साथ बढ़ रही नजदीकियों और फिल्मी दुनिया में अप्रत्याशित सफलता ने उसे उसके माता-पिता से दूर कर दिया था। यही वजह है कि उन्होंने तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। मामला चाहे जो भी हो दिव्या भारती की मौत का मसला अब भी एक रहस्य बना हुआ है।

आखिरी पल

विश्वात्मा, शोला और शबनम, दीवाना, रंग जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकीं थी, ये एक ऐसा नाम है जिसकी मौत आज तक रहस्य बनी हुई। 5 अप्रैल 1993 में को दिव्या भारती की मौत हुई थी। कहा जाता है मुंबई में एक अपार्टमेंट ईमारत से गिरने की वजह से उनकी मृत्यु हो गई थी। आज भी 90 के दशक के उनकी फिल्म विश्वात्मा का गाना ‘सात समुन्दर’ अब भी गुनगुनाते होंगे।

यह पढ़ें...ट्विटर पर भिड़े शशि थरूर और अदनान सामी, जानिए क्या है वजह

प्यार ने ली जान

साजिद और दिव्या भारती का प्यार बहुत ही अनोखा था। जब दोनों ने शादी का फैसला किया था मतलब साल 1992 में, तो दिव्या भारती ना सिर्फ एक प्रतिष्ठित अभिनेत्री थीं बल्कि फिल्म जगत में वह खुद को स्थापित भी कर चुकी थीं लेकिन उस समय साजिद नाडियाडवाला ने अपने कॅरियर की अभी शुरुआत ही की थी। 20 मई, 1992 को साजिद और दिव्या भारती ने शादी कर ली, लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही दिव्या की संदिग्ध लाश उनके अपार्टमेंट से बरामद हुई। आशंका जताई गई कि उन्होंने छत से कूद कर अपनी जान दे दी हो लेकिन कई लोग इसे आत्महत्या की जगह हत्या मानते हैं। इसके बाद साजिद ने पत्रकार वर्धा खान से शादी कर ली और आज उनके दो बेटे हैं।

suman

suman

Next Story