×

फिल्म प्रमोशन में गए रणवीर से दीपिका ने की डिमांड, कहा- 'बिना लिए वापस मत आना'

क्यूट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बाद पहली बार एक साथ किसी फिल्म में नज़र आने जा रहे हैं।  दोनों कबीर खान की फिल्म '83' में साथ आएंगे। फिल्म 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित है।

suman
Published on: 27 Jan 2020 6:15 AM GMT
फिल्म प्रमोशन में गए रणवीर से दीपिका ने की डिमांड, कहा- बिना लिए वापस मत आना
X
Deepika padone

मुंबई: क्यूट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बाद पहली बार एक साथ किसी फिल्म में नज़र आने जा रहे हैं। दोनों कबीर खान की फिल्म '83' में साथ आएंगे। फिल्म 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित है।

रणवीर सिंह ने फिल्म का नया पोस्टर भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर दिया है। शेयर किए गए पोस्टर में रणवीर सिंह के लुक को लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया है।क्रिकेट पर बनी इस आगामी फिल्म का प्रचार करने के लिए चेन्नई रवाना होने से पहले रणवीर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो पोस्ट की।

यह पढ़ें...सलमान खान को भी इतने रुपए का उधार नहीं रहा याद, मांगने पर हो गए पानी-पानी

फोटो के कैप्शन में रणवीर ने लिखा, कपिल के डेविल्स चेन्नई में तूफान लाने जा रहे हैं।

इस फोटो से ज्यादा इस पर आए दीपिका के कमेंट ने लोगों के ध्यान को ज्यादा आकर्षित किया। उन्होंने लिखा, श्री कृष्णा से 1 किलो मैसूर पाक और हॉट चिप्स से स्पाइसी आलू चिप्स के दो आधा किलो के पैकेट के बिना वापस मत आना।

यह पढ़ें...

दीपिका के इस कॉमेंट पर कई फैंस ने रिऐक्ट किया है। एक फॉलोअर ने लिखा है, आप बहुत फनी हैं। अब रणवीर के जवाब का इंतजार है या हो सकता है जब वह यह सारा सामान लेकर लौटें तो दीपिका इंस्टा पर तस्वीर पोस्ट करें।





अभी रणवीर सिंह फिल्म प्रमोशन के लिए चेन्नई में हैं और यहां भी कपल के चाहने वालों की कमी नहीं है। इसी दौरान रणवीर सिंह अपने फैंस के बीच नजर आए, जो दीपिका पादुकोण के लिए चीयर कर रहे थे और उन्हें आई लव यू बोल रहे थे। तभी रणवीर सिंह ने दीपिका के इन फैंस का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जिसमें वो दीपिका पादुकोण को आई लव यू बोल रहे हैं। वहीं उनके साथ रणवीर सिंह भी मस्ती कर रहे हैं।

suman

suman

Next Story