×

दीपिका-रणवीर की जोड़ी 'पद्मावत' के बाद फिल्म '83' में दिखेंगे साथ, फिर मचेगा धमाल

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। फी बार फिर ये ब्लॉकबस्टर जोड़ी बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कबीर खान की आगामी फिल्म '83' में ये दिनों एक दूसरे के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे।

Vidushi Mishra
Published on: 12 Jun 2019 9:17 AM GMT
दीपिका-रणवीर की जोड़ी पद्मावत के बाद फिल्म 83 में दिखेंगे साथ, फिर मचेगा धमाल
X

मुम्बई: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। फी बार फिर ये ब्लॉकबस्टर जोड़ी बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कबीर खान की आगामी फिल्म '83' में ये दिनों एक दूसरे के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। दीपिका पादुकोण के इस किरदार की आधिकारिक घोषणा को गयी है।

यह भी देखें... बर्थडे स्पेशल: अपनी उम्र से बड़े हीरो के साथ काम करना करती है पसंद, ये अभिनेत्री

ये आधिकारिक घोषणा किसी और ने नहीं बल्कि रणवीर सिंह ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए की है। शेयर की हुई फोटोज में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण निर्देशक कबीर खान के साथ दिखाई दे रहे हैं।

पत्नी दीपिका के ऑफिशियली '83' की टीम को ज्वाइन करने की पुष्टि खुद रणवीर ने की है। रणवीर सिंह ने ये खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'Good times in Glasgow! #83squad @83thefilm @deepikapadukone @kabirkhankk' सोशल मीडिया पर इनकी ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। खबर के अनुसार, पति रणवीर सिंह की इस फिल्म में दीपिका कैमियो रोल में नजर आएंगे।

खैर, बात अगर फिल्म '83' की करें तो, फिल्म में रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म के जरिए निर्देशक 1983 वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत की कहानी को पेश करेगी। फिल्म में दीपिका की भूमिका कपिल देव की पत्नी रोमी देव की भूमिका में दिखाई देंगी। वैसे आपको बता दें, शादी के बार पहली बार दीपिका और रणवीर किसी फिल्म में साथ काम करते हुए दिखाई देंगे।

यह भी देखें... दीपिका पादुकोण ने की Bating, पति रणवीर को बनाया बॉल, ऐसे मारा छक्का

फिल्म '83' की शूटिंग के लिए फिल्म से जुड़ी पूरी टीम लंदन में है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा हार्डी संधू, ताहिर भासिन, एमी विर्क, साकिब सलीम, पंकज त्रिपाठी, चिराग पाटिल और साहिल खट्टर अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं।

फिल्म '83' की शूटिंग के लिए फिल्म से जुड़ी पूरी टीम लंदन में है। हाल ही में दीपिका ने 'छापक' की शूटिंग पूरी की है इस फिल्म में वो एसिड अटैक सर्वाइवर की भूमिका अदा करती दिखाई देंगी।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story