×

'द स्काई इज पिंक' से पहले इन फिल्मों को रिजेक्ट कर चुकी हैं देसी गर्ल

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को अब ग्लोबल आइकॉन के रूप से भी जाना जाता है। प्रियंका अपने देश का नाम दुनियाभर में रोशन कर रही है।

Roshni Khan
Published on: 5 Aug 2023 12:56 AM GMT
द स्काई इज पिंक से पहले इन फिल्मों को रिजेक्ट कर चुकी हैं देसी गर्ल
X

मुंबई: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को अब ग्लोबल आइकॉन के रूप से भी जाना जाता है। प्रियंका अपने देश का नाम दुनियाभर में रोशन कर रही है। अब बात करें तो प्रियंका काफी समय बाद फिल्म ''द स्काई इज पिंक'' से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। वो 3 साल बाद बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी।

प्रियंका ने साल 2015 में अपने हॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड से कुछ समय के लिए दूरी बना ली। वैसे तो, प्रियंका को इन तीन सालों में काफी फिल्मों के ऑफर भी आए थे। लेकिन उन्होंने किसी ना किसी वजह से उन सारी फिल्मों को रिजेक्ट कर दिया था। हम आपको आज इन फिल्मों के बारे में बतातें हैं जिन्हें प्रियंका ने करने से मना कर दिया था। ये हैं उन फिल्मों की लिस्ट...

ये भी देखें:महाराष्ट्र चुनाव: शिवसेना ने जारी किया घोषणापत्र, जानिए इसकी बड़ी बातें

सिंह इज ब्लिंग

अक्षय कुमार स्टारर डायरेक्टर प्रभु देवा की फिल्म पहले प्रियंका को ऑफर की गयी थी। लेकिन उन्होंने फिल्म की कहानी सुनने के बाद इसे रिजेक्ट कर दिया था।

काबिल

प्रियंका को ऋतिक रोशन और यामी गौतम की इस फिल्म में आइटम नंबर करने का ऑफर दिया गया था। लेकिन उन्होंने किसी दूसरे आइटम नंबर के लिए इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था।

साहिर लुधियानवी की बायोपिक

संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में प्रियंका कवित्री और लेखिका अमृता प्रीतम का किरदार निभाने वाली थीं, लेकिन अभिषेक बच्चन के मेन लीड में आने के बाद उन्होंने इस प्रोजेक्ट को छोड़ दिया था। अभिषेक फिल्म में साहिर लुधियानवी का किरदार निभाने वाले थे और प्रियंका उनकी पत्नी का किरदार निभाने वाली थीं।

ये भी देखें:राम मनोहर लोहिया की 52वीं पुण्यतिथि के मौके पर अखिलेश यादव ने उनकी मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की

सलूट

प्रियंका चोपड़ा को आमिर खान के साथ एस्ट्रोनॉट राकेश शर्मा की बायोपिक, सलूट में काम करने का ऑफर दिया गया था। वो इस फिल्म को करने के लिए हां भी करने वाली थीं, लेकिन आमिर के इस प्रोजेक्ट को छोड़ने के बाद प्रियंका ने भी इसे छोड़ दिया था।

फन्ने खां

ऐश्वर्या राय बच्चन से पहले फिल्म 'फन्ने खां' में फीमेल लीड का रोल प्रियंका चोपड़ा को ऑफर किया गया था। लेकिन प्रियंका को इस फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी और उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था। उसके बाद में ही ये रोल ऐश्वर्या को मिला।

भारत

सलमान खान की फिल्म 'भारत' को प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी की वजह से छोड़ दिया था। इस फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जाफर ने प्रियंका के फिल्म छोड़ने की खबर की पुष्टि करते हुए ट्विटर पर बताया था कि वे किसी स्पेशल कारण की वजह से फिल्म को छोड़ गयी हैं। माना जा रहा था कि सलमान खान, प्रियंका से इस बात पर बहुत नाराज हो गए थे। लेकिन, दबंग खान ने प्रियंका और निक के रिसेप्शन में पहुंच कर खबर को गलत साबित कर दिया था।

ये भी देखें:बॉक्सिंग चैम्पियनशिप: मैरीकॉम सेमीफाइनल में हारी,टूर्नामेंट में पहली बार मिला ये पदक

सुलतान

प्रियंका ने सलमान खान की दो फिल्मों को रिजेक्ट किया है। उन्हें फिल्म 'सुलतान' में काम करने का ऑफर दिया गया था लेकिन वे उस समय अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रही थीं। जिस वजह से उन्होंने फिल्म सुलतान करने से मना कर दिया था।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story