×

इस स्टार क्रिकेटर को डेट कर रही हैं सुनील शेट्टी की बेटी! नई तस्वीर आई सामने

सुनील शेट्टी की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी एक बार फिर चर्चा में हैं। वह इस बार अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा है कि अथिया और क्रिकेटर केएल राहुल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 6 Nov 2019 9:54 AM GMT
इस स्टार क्रिकेटर को डेट कर रही हैं सुनील शेट्टी की बेटी! नई तस्वीर आई सामने
X

मुंबई: सुनील शेट्टी की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी एक बार फिर चर्चा में हैं। वह इस बार अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा है कि अथिया और क्रिकेटर केएल राहुल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

यह चर्चा तब से और बढ़ गई है जब से अथिया और केएल राहुल पब्लिकली साथ देखा गया है। दोनों साथ में डिनर और घूमने भी जाते रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने अफेयर की खबरों को सिर्फ अफवाह बताया है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस साल की शुरुआत से ही दोनों रिलेशनशिप में हैं। केएल राहुल ने अथिया को इंस्टाग्राम पर बर्थडे भी विश किया है।

यह भी पढ़ें...मम्मी कसम! आलिया को इस तरह देख कर आपका दिमाग घूम जाएगा

केएल राहुल ने इंस्टाग्राम पर अथिया शेट्टी के साथ स्टोरी शेयर की है। इस तस्वीर में राहुल और अथिया शेट्टी दिख रही हैं। राहुल अथिया की तरफ ध्यान से देख रही हैं और अथिया शेट्टी भी मुस्कुरा रही हैं।

यह भी पढ़ें...आजीवन कुंवारे रहे संजीव कुमार, कुछ ऐसी रही उनकी शख्सियत

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि केएल राहुल किसी एक्ट्रेस के साथ कभी रिलेशनशिप में नहीं रहे हैं, हालांकि अभी वह अथिया शेट्टी को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि दोनों साथ घूमने भी जाते हैं।

यह भी पढ़ें...सिंघम से धक्कामुक्की! बेटे के साथ हुई बद्तमीज़ी तो हुए आग बबूला बालीवुड एक्टर

बता गें कि अथिया ने साल 2015 में फिल्म हीरो से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसमें उनके अपोजिट सूरज पंचोली फिल्म में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही जिसके दो साल बाद उन्होंने मुबारकां की। इस फिल्म का भी कोई फायदा अथिया को नहीं मिला।

अथिया की आने वाली फिल्म मोतीचूल चकनाचूर है। इसमें उनके साथ नवाजुद्दीन हैं। फिल्म में दुल्हा और दुल्हन के परिवार के बीच अलग तरह की कॉमेडी दिखेगी।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story