×

Akshara-Nirahua Song: जब आधी रात इश्क में डूबे अक्षरा और निरहुआ, वीडियो देख फैंस हो रहें बेहोश

Akshara-Nirahua Song: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह और सुपरस्टार निरहुआ की जोड़ी हिट है। दोनों एक साथ पर्दे पर आते हैं तो बवाल मच जाता है।

Shivani Tiwari
Published on: 19 April 2023 4:55 PM GMT (Updated on: 19 April 2023 4:59 PM GMT)
Akshara-Nirahua Song: जब आधी रात इश्क में डूबे अक्षरा और निरहुआ, वीडियो देख फैंस हो रहें बेहोश
X
Akshara-Nirahua Song (Photo- Social Media)
Akshara-Nirahua Song: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह और सुपरस्टार निरहुआ की जोड़ी हिट है। दोनों एक साथ पर्दे पर आते हैं तो बवाल मच जाता है। अक्षरा सिंह और दिनेश लाल यादव की चाहे कोई फिल्म हो या फिर म्यूजिक वीडियो सामने आते ही दर्शकों के बीच छा जाता है और जमकर धमाल मचाता है।

तेजी से वायरल हो रहा अक्षरा और निरहुआ का गाना

भोजपुरी गाने आजकल खूब ट्रेंडिंग में हैं। यूट्यूब से लेकर हर सोशल प्लेटफॉर्म पर भी भोजपुरी गाने छाए हुए हैं और लोग भी इन गानों पर जमकर रील्स और वीडियोज बना रहें हैं। इसी बीच अक्षरा सिंह और निरहुआ का एक गाना तेजी से वायरल हो रहा है, जो लगभग चार महीने पहले ही रिलीज हुआ था। इस गाने का नाम "तनी देखल करी" है।
पूरा गाना देखने के लिए यहां क्लिक करें
"तनी देखल करी" गाना जब रिलीज हुआ था, तभी इसने तूफान ला दिया था और अभी भी इसका जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। दर्शक इस गाने को रिपीट मोड पर सुन रहें हैं, साथ ही सुपरस्टार निरहुआ और अक्षरा की सिजलिंग केमिस्ट्री की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

आधी रात को निरहुआ से प्यार जता रहीं हैं अक्षरा

"तनी देखल करी" गाने को बहुत ही बढ़िया तरीके से फिल्माया गया है। इस गाने में अक्षरा सिंह आधी रात को निरहुआ से इश्क लड़ाती नजर आ रहीं हैं। वहीं दोनों गाने में धमाकेदार परफॉर्मेंस देते भी दिखाई दे रहें हैं। अक्षरा और निरहुआ की कमाल की केमिस्ट्री देख लोग खूब सीटियां मार रहें हैं।

इस सिंगर ने गाने को दी अपनी आवाज

यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहे सॉन्ग "तनी देखल करी" को ओम झा और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज से सजाया है। लिरिक्स अरविंद तिवारी ने लिखें हैं। बताते चलें कि अबतक इस गाने को 7796680 लोगों द्वारा देखा जा चुका है, और 81K लोग लाइक कर चुके हैं, वहीं हजारों कमेंट्स भी आ चुके हैं। अक्षरा और निरहुआ की हॉट और रोमांटिक केमिस्ट्री देख दर्शक बावरे हो गए हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story