×

सड़कों पर इस मूवी का हो रहा जमकर विरोध, बॉक्स ऑफिस पर बनाया कमाई का रिकार्ड

डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की मच अवेटेड पीरियड ड्रामा 'पानीपत' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के साथ ठीक-ठाक शुरुआत हुई है।

Aditya Mishra
Published on: 8 Dec 2019 11:54 AM GMT
सड़कों पर इस मूवी का हो रहा जमकर विरोध, बॉक्स ऑफिस पर बनाया कमाई का रिकार्ड
X

मुंबई: डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की मच अवेटेड पीरियड ड्रामा 'पानीपत' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के साथ ठीक-ठाक शुरुआत हुई है। जहां कुछ लोग दो घंटे की हिस्ट्री क्लास बताकर फिल्म की आलोचना कर रहे हैं, वहीं इसे लेकर राजस्थाान के कुछ हिस्सों में प्रदर्शन भी शुरू हो गया है।

इन प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि फिल्म में महाराजा सूरजमल को गलत तरीके से पेश किया गया है। दरअसल फिल्म में महाराजा सूरजमल को मराठा पेशवा सदाशिव राव भाऊ से हरियाणवी और राजस्थानी में संवाद करते दिखाया गया है जबकि लोगों का मानना है कि महाराजा सूरजमल शुद्ध रूप से ब्रज भाषा बोलते थे।

ये भी पढ़ें...‘पद्मावत’: अखिलेश- BJP खुद ही फिल्म का विरोध कर रही, खुद ही डंडा चला रही

कृति सेनन के डायलॉग पर आपत्ति

इससे पहले फिल्म में कृति सेनन के डायलॉग पर पेशवा बाजीराव के वंशज ने आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि कृति सेनन का डायलॉग मस्तानी और पेशवा को बदनाम करता हैं। ट्रेलर में कृति अर्जुन कपूर से कहती है, 'मैने सुना है जब पेशवा अकेले मुहिम पर जाते है तो एक मस्तानी के साथ लौटते हैं।' विवाद इसी डायलॉग को लेकर था।

इस फिल्म पर कहानी की चोरी का भी आरोप लगा था। इस बारे में फिल्म के निर्देशक, निर्माता और फिल्म की वितरक कंपनी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था।

ये भी पढ़ें...आगरा: फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का बजरंग दल ने किया विरोध

दो दिनों में की शानदार कमाई

पानीपत की तीसरी लड़ाई पर अर्जुन कपूर-कृति सेनन स्टारर मूवी ने दूसरे दिन बेहतर कमाई की है। पहले दिन 4.12 करोड़ के औसत कलेक्शन के बाद दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने लगभग 6 करोड़ की कमाई की है। वहीं सबसे ज्यादा कमाई के मामले में फिल्म ने मुंबई में फिल्म का कलेक्शन काफी शानदार रहा है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने पानीपत का कलेक्शन शेयर किया है। 6 दिसंबर को रिलीज पानीपत ने पहले दिन 4.12 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं दूसरे दिन फिल्म 5.78 करोड़ की कमाई कर चुकी है। यानी दो दिन में कुल मिलाकर फिल्म का टोटल कलेक्शन 9.90 करोड़ हो गया है।



ये भी पढ़ें...फिल्म संता-बंता प्रा. लि. का सिखों ने किया विरोध, कहा- करेंगे आंदोलन

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story