×

KRK की खुल गई पोल: मिलाप जावेरी ने शेयर किया वीडियो, पड़ रही गाली

फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके पर मरंजावा और सत्यमेव जयते जैसी फिल्मों के डायरेक्टर मिलाप ने निशाना साधा है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पहले केआरके ने उन्हें एक्टर बुरा बताया था लेकिन मौत के बाद वो आंसू बहा रहे थे। 

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 4 July 2020 4:13 AM GMT
KRK की खुल गई पोल: मिलाप जावेरी ने शेयर किया वीडियो, पड़ रही गाली
X

मुंबई : फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके पर मरंजावा और सत्यमेव जयते जैसी फिल्मों के डायरेक्टर मिलाप ने निशाना साधा है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पहले केआरके ने उन्हें एक्टर बुरा बताया था लेकिन मौत के बाद वो आंसू बहा रहे थे।

यह पढ़ें....आठ पुलिसकर्मियों की मौत: हत्यारे विकास दुबे की मां बोली- ‘गोली मार दो’



केआरके की दो क्लिप

मिलाप ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें केआरके की दो क्लिप हैं। पहली क्लिप तब की है जब सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म रिलीज हुई थी और केआरके ने उसका रिव्यू करके सुशांत के काम की खूब बुराई की थी। जबकि दूसरी क्लिप तब की है जब सुशांत की मौत के बाद केआरके ने उसे ट्रिब्यूट देते हुए वीडियो शेयर किया था।

एकता पर फाइन

एक वीडियो मे केआरके कह रहे हैं, "मेरे ख्याल में एक्टिंग सुशांत सिंह रापजूत को आती नहीं है और एकता कपूर पर फाइन होना चाहिए जिन्होंने उनको एक्टर बनाया है। साजिद नाडियाडवाला जैसे लोगों पर भी फाइन होना चाहिए जो उन्हें 8 करोड़ रुपये देते हैं।" इसके बाद वो वीडियो आता है जिसे केआरके ने सुशांत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।



आज बहुत दुखी भी हूं..

दूसरी क्लिप सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद की है जिसमें केआरके उन्हें ट्रिब्यूट देते हुए कहते हैं, 'अब जब तक दुनिया रहेगी, उसको याद किया जाएगा। जब तक बॉलीवुड रहेगा ये सवाल पूछा जाता रहेगा कि एक लड़के ने सिर्फ 34 साल की उम्र में खुदकुशी क्यों कर ली थी जबकि वह कामयाब भी था। सुशांत मैं आज बहुत दुखी भी हूं और तुम्हें मिस भी कर रहा हूं। मैं तुमसे प्यार करता हूं भाई।'

यह पढ़ें....कोरोना काल में कर्ज से है परेशान, तो मुक्ति के लिए अपनी राशि अनुसार करें ये उपाय

मिलाप जावेरी ने इसे शेयर कर लिखा है, 'ये फर्जी और घटिया केआरके का असली चेहरा है। आज वो अपने झूठे आंसुओं से मुनाफा कमाने की कोशिश कर रहा है। सच तो ये है कि सुशांत के जिंदा रहते वो उससे डर गया था। केआरके अपने फर्जी बर्ताव से उसकी बेइज्जती कर रहा है। ऐसे लोगों को रोकने की जरूरत है।'

इस ट्वीट पर निर्देशक हंसल मेहता ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, 'मिलाप, केआरके नाम के इस परजीवी को जलील किए जाने और सजा दिए जाने की जरूरत है, उसने सुशांत के बारे में कई बार गंदी बातें कही हैं और अब वह बीच- बचाव करने की कोशिश कर रहा है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story