×

प्यार ने ली थी इस एक्ट्रेस की जान या कुछ और था राज, जानिए क्या हुआ था उस रात

बॉलीवुड की रंगीन दुनिया में दिव्या भारती उन कलाकारों में गिनी जाती है जिनका करियर महज कुछ सालों का रहा, लेकिन उन सालों में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई। महज तीन साल के एक्टिंग करियर में दिव्या भारती ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।

suman
Published on: 25 Feb 2020 12:37 AM GMT
प्यार ने ली थी इस एक्ट्रेस की जान या कुछ और था राज, जानिए क्या हुआ था उस रात
X

मुंबई: बॉलीवुड की रंगीन दुनिया में दिव्या भारती उन कलाकारों में गिनी जाती है जिनका करियर महज कुछ सालों का रहा, लेकिन उन सालों में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई। महज तीन साल के एक्टिंग करियर में दिव्या भारती ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। माना जाता था कि दिव्या भारती की किस्मत अपने सातवें आसमान पर थी इसलिए वे जो भी फिल्म साइन करती थीं वह जरूर हिट होती थी। सफलता के सर्वोच्च शिखर तक पहुंचने के बाद दिव्या भारती ने अपने कॅरियर के चरम पर ही शादी कर ली, लेकिन यह शादी उनके लिए बर्बादी साबित हुई।

यह पढ़ें...काजोल की नई फिल्म का ट्रेलर रिलीज, ऐसी है फिल्म की कहानी

लाइफ का शुरुआती दौर

19 साल की उम्र में बॉलीवुड में राज करने वाली दिव्या भारती का आज जन्मदिन है। दिव्या को गुजरे 23 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी वो लोगों के दिलों में जिंदा हैं। जितनी तेजी से बॉलीवुड में ऊंचाईयां पाईं, अचानक उनकी मौत ने पूरे देश को चौंका दिया। फिल्म एक्ट्रेस दिव्या भारती का जन्म 25 फरवरी 1974 को मुंबई में हुआ था। दिव्या के जन्मदिन पर जानें उनकी जिंदगी से जुड़े कई राज है दिव्या भले ही टॉप एक्ट्रेस रही हों, लेकिन वह खुद कभी भी हिरोइन नहीं बनना चाहती थीं, दिव्या फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ पढ़ाई से बचने के लिए आई थीं। उन्हें तो उस दौर के निर्देशकों के नाम तक नहीं पता थे।

मर्डर मिस्ट्री

5 अप्रैल 1993 की रात को दिव्या भारती की आखिरी रात साबित हुई थी। कहा जाता है कि दिव्या की मौत मुम्बई के वर्सोवा इलाके में एक पांच मंजिली इमारत से गिरने की वजह से हुई। कुछ लोगों ने माना कि यह आत्महत्या का मामला था। जबकि कुछ लोगों को इस मौत में षड्यंत्र नजर आ रहा था। वे इसे निर्मम हत्या का मामला मान रहे थे। मुम्बई पुलिस इस मामले में सबूत जुटाने में कामयाब नहीं हो पाई तो इस केस की फाइल को 1998 में बंद कर दिया गया।

उनकी मौत को पति साजिद से भी जोड़ा गया

दबी जुबान से लोग इस पूरे मामले में दिव्या भारती के पति साजिद नाडियाडवाला पर अंगुली उठाते रहे है। इस मृत्यु को अंडरवर्ल्ड के साथ जोड़ कर देखा जा रहा था। जबकि एक दूसरी थ्योरी के मुताबिक दिव्या भारती की साजिद के साथ बढ़ रही नजदीकियों और फिल्मी दुनिया में अप्रत्याशित सफलता ने उसे उसके माता-पिता से दूर कर दिया था। यही वजह है कि उन्होंने तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। मामला चाहे जो भी हो दिव्या भारती की मौत का मसला अब भी एक रहस्य बना हुआ है।

यह पढ़ें...बड़ी खबर: एकता कपूर, करण जौहर समेत इन 7 प्रोडक्‍शन हाउस पर IT का छापा

आखिरी पल

विश्वात्मा, शोला और शबनम, दीवाना, रंग जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकीं थी, ये एक ऐसा नाम है जिसकी मौत आज तक रहस्य बनी हुई। 5 अप्रैल 1993 में को दिव्या भारती की मौत हुई थी। कहा जाता है मुंबई में एक अपार्टमेंट ईमारत से गिरने की वजह से उनकी मृत्यु हो गई थी। आज भी 90 के दशक के उनकी फिल्म विश्वात्मा का गाना ‘सात समुन्दर’ अब भी गुनगुनाते होंगे।

वे उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से थीं, जिन्होंने कम उम्र में ही हिन्दी फिल्म इन्डस्ट्री में एक मुकाम हासिल कर लिया था।जो हासिल के लिए उम्र लगा देते है। सिर्फ 16 साल की उम्र में उन्होंने एक तमिल फिल्म बॉबीली राजा में काम किया था। इसके बाद उऩ्होंंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद दिव्या खून से लथपथ पार्किंग क्षेत्र में पड़ी थीं। उनकी नब्ज चल रही थी और जल्दी ही उसे मुम्बई के कूपर हॉस्पीटल ले जाया गया, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। आज दिव्या भारती हमारे साथ नहीं है, लेकिन उन्होंने कुछ बेहतरीन फिल्में की थीं। उनकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी।

प्यार ने ली जान

साजिद और दिव्या भारती का प्यार बहुत ही अनोखा था। जब दोनों ने शादी का फैसला किया था मतलब साल 1992 में, तो दिव्या भारती ना सिर्फ एक प्रतिष्ठित एक्ट्रेस थीं बल्कि फिल्म जगत में वह खुद को स्थापित भी कर चुकी थीं लेकिन उस समय साजिद नाडियाडवाला ने अपने कॅरियर की अभी शुरुआत ही की थी। 20 मई, 1992 को साजिद और दिव्या भारती ने शादी कर ली, लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही दिव्या की संदिग्ध लाश उनके अपार्टमेंट से बरामद हुई। आशंका जताई गई कि उन्होंने छत से कूद कर अपनी जान दे दी हो लेकिन कई लोग इसे आत्महत्या की जगह हत्या मानते हैं। इसके बाद साजिद ने पत्रकार वर्धा खान से शादी कर ली और आज उनके दो बेटे हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

suman

suman

Next Story