×

रिया की रिहाई पर खुशी: कहा कि बना रहे भगवान का आशीर्वाद, अभी घर होगा दूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को करीब एक महीने बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया है। उनकी रिहाई पर उनके वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि एक महीने बाद रिया आज की रात अपने बिस्तर पर बिताएंगी।

Shreya
Published on: 7 Oct 2020 12:03 PM GMT
रिया की रिहाई पर खुशी: कहा कि बना रहे भगवान का आशीर्वाद, अभी घर होगा दूर
X
रिया की रिहाई पर खुशी: कहा कि बना रहे भगवान का आशीर्वाद, अभी घर होगा दूर

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को करीब एक महीने बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया है। ड्रग्स कनेक्शन में गिरफ्तार हुई अभिनेत्री को बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने सर्शत जमानत दे दी है। जबकि रिया के भाई शोविक की जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया है। इसलिए अभी शोविक को जेल में ही रहना होगा। ड्रग पेडलर बासित परिहार की बेल भी कोर्ट ने खारिज कर दी गई है। इसके अलावा कोर्ट ने दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

रिया की रिहाई पर वकील ने कही ये बात

बता दें कि आज यानी बुधवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने पांच लोगों की जमानत याचिका पर सुनवाई की थी। जिसमें रिया, दीपेश और सैमुअल को रिहा कर दिया है। जबकि शोविक की जमानत याचिका को रिजेक्ट कर दिया। वहीं रिया की रिहाई पर उनके वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि रिया की रिहाई का ऑर्डर बायकुला जेल पहुंच रहा है। उन्हें आज रिहा कर दिया जाएगा। वकील ने कहा कि एक महीने बाद रिया आज की रात अपने बिस्तर पर बिताएंगी। भगवान का आशीर्वाद उन पर बना रहे।

यह भी पढ़ें: सचिन पायलट की बिना अनुमति के घर में घुस गई पुलिस, करने लगी ऐसा, उड़ गये होश

जमानत के लिए रिया के सामने रखी गई है ये शर्त

गौरतलब है कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती को सशर्त जमानत दी है। उनके सामने कोर्ट ने शर्त रखी है कि उन्हें अपना पासपोर्ट जमा कराना होगा। वहीं जब भी उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा, उन्हें उपलब्ध होना पड़ेगा। इसके अलावा दस दिन बाद रिया को मुंबई पुलिस के पास हाजिरी लगानी होगी और मुंबई से बाहर जाने के लिए उन्हें पुलिस की इजाजत लेनी होगी।

यह भी पढ़ें: नवरात्रि पर बोले सीएम योगी, महिलाओें की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

आठ सितंबर को NCB ने किया था गिरफ्तार

बता दें कि ड्रग्स एंगल की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रिया को कई दिनों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। अभिनेत्री 8 सितंबर को गिरफ्तार हुई थीं। इस मामले में उन्हें करीब एक महीने बाद थोड़ी राहत मिली है। रिया पर सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स की खरीद फिरोख्त करने का आरोप है। वहीं इस केस में रिया और शोविक भाई की कई ड्रग्स पेडलर्स संग चैट भी सामने आई थी।

रिया ने किए हैं ये खुलासे

रिया के ड्रग्स चैट्स सामने आने के बाद ही वो एनसीबी की रडार पर आई थीं। पहले तो रिया ने ड्रग्स लेने की बात से साफ इनकार किया था, लेकिन बाद में उन्होंने NCB के सामने खुद ड्रग्स लेने की बात स्वीकार की थी। साथ ही बॉलीवुड के कई बड़ी हस्तियों के नाम का भी खुलासा किया था। जो कथित तौर पर ड्रग्स पार्टियों में शामिल होती थीं, या सुशांत के साथ ड्रग्स लेती थीं।

यह भी पढ़ें: सरकार का बड़ा एलान: इस दिन से खुलेंगे सभी धार्मिक स्थल, इनका करना होगा पालन

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story