×

एकता कपूर का ये राज, पूरा बॉलीवुड भी है इससे अंजान

टीवी इंडस्ट्री की क्वीन  एकता कपूर ने टीवीव सीरियल के अंदाज को बदला है। वो इंटरटेंनमेंट वर्ल्ड का जाना-माना नाम हैं। एकता ने कई हिट सीरियल्स दिए हैं। एकता कपूर ने टीवी सीरियल्स के अलावा कई शानदार फिल्मों का निर्माण भी किया है। अभिनेता जितेंद्र की बेटी एकता कपूर का जन्मदिन 7 जून को होता है।

suman
Published on: 6 Jun 2020 1:48 PM GMT
एकता कपूर का ये राज, पूरा बॉलीवुड भी है इससे अंजान
X

मुंबई : टीवी इंडस्ट्री की क्वीन एकता कपूर लगातार बहुत सालों से इंडस्ट्री पर राज करती आ रही हैं। कल एकता अपना जन्मदिन मनाएंगाी। एकता ने अपनी मां के साथ मिलकर बालाजी टेलीफिल्म्स की नींव रखी थी। टीवी इंडस्ट्री की क्वीन एकता कपूर ने टीवीव सीरियल के अंदाज को बदला है। वो इंटरटेंनमेंट वर्ल्ड का जाना-माना नाम हैं। एकता ने कई हिट सीरियल्स दिए हैं। एकता कपूर ने टीवी सीरियल्स के अलावा कई शानदार फिल्मों का निर्माण भी किया है। एकता अभी भी कुंवारी हैं और अभी शादी का कोई इरादा भी नहीं है। जानते हैं एकता से जुड़ी कुछ खास बातें।अभिनेता जितेंद्र की बेटी एकता कपूर का जन्मदिन 7 जून को होता है। जन्मदिन के मौके पर एकता कपूर से जुड़ी खास बातें बताने जा रही हैं।

यह पढ़ें...पुरुषों के लिए ज्ञान: इसलिए होता है सेक्सुअल डिसऑर्डर, ऐसे पाए छुटकारा

एकता कपूर का जन्म सात जून 1975 को हुआ था। एकता और उनकी मां शोभा कपूर बालाजी टेलीफिल्म्स की पार्टनर भी हैं। एकता कपूर ने महज 15 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने 15 साल की उम्र में फिल्मकार कैलाश सुरेंद्रनाथ के साथ इंटर्नशिप करना शुरू किया था। वहीं पिता से आर्थिक मदद मिलने के बाद एकता ने टीवी सीरियल्स का निर्माण करना शुरू कर दिया था।

कई सितारों को दिलाई पहचान

यह बात कम लोगों को पता है कि 26 साल की उम्र में एकता कपूर फिल्म निर्माता भी बन गई थीं। बतौर फिल्म निर्माता उनकी पहली फिल्म क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता थी। इस फिल्म में गोविंदा और सुष्मिता सेन मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद एकता ने क्या कूल है हम, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई और द डर्टी पिक्चर जैसी कई हिट फिल्में बनाईं। एकता कपूर को कंटेंट क्वीन भी कहा जाता है। उन्होंने अपने पूरे करियर में सवा सौ से ज्यादा सीरियल्स, कई शानदार फिल्मों और वेब सीरीज का निर्माण किया है। इतना ही नहीं कई सितारों को पहचान दिलाने में एकता कपूर का काफी योगदान रहा है।

यह पढ़ें...स्कूलों पर बड़ा ऐलान: इस दिन तक बंद रहेंगे सभी, होगी ऐसे पढ़ाई

एस्ट्रो में विश्वास

ज्यातिषिशास्त्र और अंकशास्त्र में एकता कपूर को बहुत विश्वास है। इसी वजह से उन्होंने अपनी फिल्म वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई अगेन का नाम बदलकर वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा कर दिया था। एकता कपूर ज्यादातर काले कपड़ो और काली हाई हील सैंडल में नजर आती हैं इसके पीछे भी ज्योतिषीय वजह है। ज्योतिषिय सुझावों के कारण ही एकता की ज्यादातर फिल्मों और धारावाहिकों के नाम ‘क’ अक्षर से शुरू होते है।

यह पढ़ें...अनिल कुंबले की बिटिया: दूसरे पापा की भी है चहेती, इनकी है शहजादी

साल 2001 में एकता को एशिया वीक पत्रिका ने 50 सबसे प्रभावशाली महिला कम्युनिकेटर्स की लिस्ट में जगह दी थी। इसके अलावा एकता को देश की शीर्ष 25 महिला उद्यमियों की लिस्ट में भी जगह मिल चुकी है। एकता कपूर इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स और फोर्ब्स टाईकून ऑफ टुमॉरो जैसे कई प्रतिष्ठित पुरस्कार जीत चुकी हैं।एकता कपूर ने अभी तक शादी नहीं की है, लेकिन वह एक बच्चे की मां हैं। वह सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। एकता ने अपने बेटे का नाम अपने पिता के असली नाम पर ही रवि रखा है। एकता जानवरों से काफी प्यार करती हैं।

वह अपने ऑफिस और घर के आस पास भटकने वाले कुत्तों के खाने- पीने का पूरा ख्याल रखी हैं। इसके अलावा एकता के भाई तुषार कपूर इन आवारा कुत्तों की देखभाल करने वाले एक एनजीओ के लिए काम भी करते हैं।एकता कपूर वैसे तो टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की निडर महिला निर्माता रही हैं लेकिन उन्हें ज्यादा ऊंचाई और अंधेरे से बहुत डर लगता है। इस बात को एक मीडिया इंटरव्यू में एकता के भाई अभिनेता तुषार कपूर ने बताया था। इसके अलावा एकता कपूर को चॉकलेट काफी पसंद है। वह अपने घर में हमेशा चॉकलेट, चॉकलेट आइसक्रीम और केक भी रखती हैं।

suman

suman

Next Story